“लोकसभा चुनाव के बाद बढ़ी कांग्रेस और आप की दूरियां” पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा का बड़ा बयान

“लोकसभा चुनाव के बाद बढ़ी कांग्रेस और आप की दूरियां” पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा का बड़ा बयान

दिल्ली के बाद हरियाणा मे ये भी लगभग साफ हो गया है कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी विधानसभा का चुनाव अलग-अलग लड़ने वाली है। अब इस पर हरियाणा कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने एक बयान दिया है। इसमें उन्होंने कहा है कि लोकसभा चुनाव में गठबंधन नेशनल लेवल पर था, लेकिन विधानसभा चुनाव में कोई गठबंधन नहीं होगा।

बता दें कि हरियाणा में कांग्रेस और आप ने साथ मिलकर चुनाव लड़ा था। राज्य की 10 लोकसभा सीटों में से 5 पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की है, जबकि 5 सीटें बीजेपी के खाते में गई। इससे पहले आप ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के साथ किसी भी गठबंधन से इनकार करते हुए कहा कि यह शुरू से ही साफ था कि गठबंधन की मौजूदा व्यस्था केवल लोकसभा चुनाव के लिए थी। वहीं हुड्डा ने ये भी कहा कि “ लोकसभा चुनाव मे लोगों ने जो फैसला किया है, 36 बिरदारी का समर्थन मिला है। कांग्रेस के वोट में भी 20 फीसदी का इजाफा हुआ है। बीजेपी घटी है। ये एक साफ संकेत है कि हरियाणा में 36 बिरादरी ने मन बना लिया है कि आने वाली सरकार कांग्रेस की होगी।

किसे कितनी मिली सीटें?

गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव में हरियाणा में कांग्रेस 10 में से 9 सीटों पर लड़ी थी और आप कुरूक्षेत्र सीट पर मैदान में थी। कांग्रेस और बीजेपी ने 5-5 सीटें जीती। ये बीजेपी के लिए बड़ा झटका माना गया था। साल 2019 के चुनाव में बीजेपी ने सभी 10 सीटों पर जीत दर्ज की थी।

हरियाणा में अक्टूबर में होंगे विधानसभा चुनाव

वहीं हरियाणा की 90 सीटों पर विधानसभा चुनावों का आयोजन अक्टूबर 2024 या उससे पहले किया जा सकता है। हरियाणा विधानसभा का कार्यकाल 3 नवंबर 2024 को खत्म होने वाला है। हरियाणा में इससे पहले अक्टूबर 2019 में विधानसभा चुनावों का आयोजन हुआ था।

Leave a comment