कांग्रेस नेता अमीन पठान हुए गिरफ्तार, पत्नी पर भी दर्ज हुई FIR

कांग्रेस नेता अमीन पठान हुए गिरफ्तार, पत्नी पर भी दर्ज हुई FIR

Amin Pathan: रविवार कोपुलिस नेबीजेपी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए अमीन पठान कोगिरफ्तार कर लिया है। कांग्रेस प्रदेश महासचिव के फार्म हाउस पर कार्रवाई करने आई वन विभाग की टीम के साथ गाली-गलौज करने और राजकार्य में बाधा डालने के मामले में उन्हें गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के लिए बता दें कि BJPसे टिकट न मिलने पर वे कांग्रेस में शामिल हो गए थे।

इसे मामले को लेकर किया गिरफ्तार

अनंतपुरा थाने के क्षेत्राधिकारी (सीआई) भूपेंद्र सिंह नेजानकारी देते हुए बताया कि अमीन पठान, उनकी पत्नी और एक दर्जन से ज्यादा लोगों पर सरकारी अधिकारियों के साथ दुर्व्यवहार करने, 'आपराधिक बल' का प्रयोग करने और सरकारी काम में अड़चन डालने का आरोप है।

पत्नी पर भी मुकदमा दर्ज

इसके भूपेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कीशनिवार रातअमीन पठान, उनकी पत्नी और अन्य लोगों के खिलाफभारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 332 (लोक सेवक को चोट पहुंचाना) और 353 (लोक सेवक को कर्तव्य निर्वहन से रोकने के लिए आपराधिक बल) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

पुलिस ने दी जानकारी

पुलिस ने बताया कि रविवार शाम को अमीन पठान को यहां एक अदालत में पेश किया गया था। उसके बाद अमीन पठान को न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया गया। पुलिस के अनुसार, अमीन पठान ने जामानत की याचिका दाखिल की थी, लेकिन उसे खारिज कर दिया गया।

Leave a comment