दिल्ली में AAP से आरपार के मूड में कांग्रेस, आज से शुरु होगी “दिल्ली न्याय यात्रा”

दिल्ली में AAP से आरपार के मूड में कांग्रेस, आज से शुरु होगी “दिल्ली न्याय यात्रा”

Delhi Nyay Yatra: दिल्ली में अगले साल विधानसभा चुनाव होने है। ऐसे में आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल पूरी दिल्ली में पदयात्रा पर निकले हुए हैं। AAPके सभी नेता रोजाना कहीं न कहीं जनसभा करते दिख जाएंगे। अब कांग्रेस भी प्रचार के मूड में आ गई है। शुक्रवार को कांग्रेस दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आगाज करेगी। इसके लिए कांग्रेस “दिल्ली न्याय यात्रा”निकालने वाली है। राजघाट से यह यात्रा शुरु होगी और फिर पूरी दिल्ली में यह यात्रा जाएगी। कांग्रेस सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी इस यात्रा की शुरुवात करेंगे। गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने राहुल गांधी की अगुवाई में देशव्यापी न्याय यात्रा निकाला था।

एक महीने चलेगी यात्रा

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव इस यात्रा की अगुवाई करेंगे। उन्होंने इस यात्रा के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि उन्होंने बताया कि यह न्याय यात्रा राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की तर्ज पर 8 नवम्बर से एक महीने तक चलेगी। दिल्ली न्याय यात्रा दिल्ली की 70 विधानसभाओं के सभी 250 वार्डों, कैंट एरिया के 8 वार्डों और एनडीएमसी के समस्त क्षेत्र को कवर करते हुए चार चरणों में निकाली जाएगी। महीने भर की दिल्ली न्याय यात्रा चाँदनी चौक विधानसभा से शुरु 8 नवम्बर को शुरु होकर तिमारपुर विधानसभा में 4 दिसम्बर को खत्म होगी। इसके साथ ही देवेन्द्र यादव ने दिल्ली की जनता से अपील करते हुए कहा कि प्रदेश में पिछले 11 सालों से हो रहे अन्याय के खिलाफ न्याय यात्रा में शामिल होकर अपना समर्थन दें।

सभी के दरवाजे जाएगी कांग्रेस

कांग्रेस ने इस न्याय यात्रा को लेकर विस्तृत प्लान बनाया है। इस यात्रा की तैयारी पिछले कई महीनों से चल रही थी। इस यात्रा में प्रत्येक विधानसभा में जिला अध्यक्षों, पूर्व विधायकों, पूर्व निगम पार्षदों, ब्लाक अध्यक्षों, निगम पार्षदों, अग्रिम संगठनों युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवा दल और एनएसयूआई सहित सेल, विभागों के चेयरमैन, पदाधिकारी शामिल होंगे। साथ ही इन्हीं तमाम पदाधिकारियों को पूरे यात्रा की विधि व्यवस्था संभालने को दी गई है। कांग्रेस ने लक्ष्य बनाया है कि वो अगले एक महीने में दिल्ली के हर घर तक पहुंचे।

Leave a comment