“कांग्रेस को बाब साहेब के संविधान की परवाह नहीं”, अकोला में MVA पर गरजे PM मोदी

“कांग्रेस को बाब साहेब के संविधान की परवाह नहीं”, अकोला में MVA पर गरजे PM मोदी

PM Narendra Modi In Maharashtra: पीएम मोदी महाराष्ट्र के अकोला में रैली को संबोधित कर रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस और इसके साथियों को न बाबा साहेब अंबेडकर के संविधान की परवाह है, ना कोर्ट की और ना ही देश की भावना की। पीएम ने कहा कि महाराष्ट्र का आशीर्वाद बीजेपी के साथ है। राष्ट्र प्रथम की भावना भारत की ताकत है। हमने 4 करोड़ पक्के घर बनाकर दिए हैं। पीएम ने कहा कि 2014 से 2024 के 10 वर्षों में महाराष्ट्र ने भाजपा को लगातार दिल खोलकर आशीर्वाद दिया है। भाजपा के ऊपर महाराष्ट्र के इस भरोसे की वजह भी है। इसकी वजह है महाराष्ट्र के लोगों की देशभक्ति, राजनीतिक समझ और दूर-दृष्टि।

पीएम ने कहा कि आज 9 नवंबर है और ये 9 नवंबर की तारीख बहुत ही ऐतिहासिक है। आज के ही दिन 2019 में देश की सर्वोच्च अदालत ने राम मंदिर पर फैसला दिया था। 9 नवंबर की ये तारीख इसलिए भी याद रखी जाएगी, क्योंकि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद हर धर्म के लोगों ने बहुत ही संवेदनशीलता का परिचय दिया। राष्ट्र प्रथम की यही भावना भारत की बहुत बड़ी ताकत है।गौरतलब है कि महाराष्ट्र में 20 नवंबर को विधानसभा चुनाव होना है। 23 नवंबर को परिणाम घोषित किए जाएंगे।

3करोड़ नए घर और बनाने की शुरुआत कर रहे: PM

उन्होंने कहा कि पिछले 2 कार्यकाल में मोदी ने गरीबों को 4 करोड़ पक्के घर बनाकर दिए हैं। इतना ही नहीं उस समय जो लक्ष्य था वो पूरा भी कसर दिया। अब हम गरीबों के लिए 3करोड़ नए घर और बनाने की शुरुआत कर रहे हैं।पीएम ने कहा कि अभी केंद्र में हमारी सरकार को 5 महीने ही हुए हैं। इन 5 महीनों में लाखों करोड़ रुपये की परियोजनाएं शुरू की गई हैं। इसमें बड़ी संख्या में महाराष्ट्र से जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट भी हैं। 2014 से 2024 के 10 वर्षों में महाराष्ट्र ने भाजपा को लगातार दिल खोलकर आशीर्वाद दिया है।

महाअघाड़ी वालों का घोटाला पत्र भी आया: पीएम

पीएम मोदी ने कहा कि महायुति के घोषणा पत्र के बीच, महाअघाड़ी वालों का घोटाला पत्र भी आया है। अब तो पूरा देश जानता है - महाअघाड़ी यानी, भ्रष्टाचार! महाअघाड़ी यानी, हजारों करोड़ के घोटाले! महाअघाड़ी यानी, पैसों की उगाही! पीएम मोदी ने कहा कि महायुति सरकार के अगले 5 वर्ष कैसे होंगे, इसकी एक झलक महायुति के वचननामे में भी दिख रही है। महिलाओं की सुरक्षा और महिलाओं के लिए अवसर, माझी लाडकी बहीण योजना का विस्तार, युवाओं के लिए लाखों रोजगार, विकास के बड़े-बड़े काम। महायुति सरकार महाराष्ट्र के विकास को डबल स्पीड से आगे बढ़ाएगी।

Leave a comment