Congress Belagavi Convention: कांग्रेस के अधिवेशन में लगा भारत का गलत नक्शा, भाजपा हुई आग-बबूला

Congress Belagavi Convention: कांग्रेस के अधिवेशन में लगा भारत का गलत नक्शा, भाजपा हुई आग-बबूला

Controversy In Congress session Convention: कर्नाटक के बेलगावी में कांग्रेस का दो दिवसीय अधिवेशन होने वाला है लेकिन, उससे पहले ही विवाद खड़ा हो गया है। दरअसल कांग्रेस के अधिवेशन के लिए जो पोस्टर लगाए गए हैं, उसमें भारत का नक्शा गलत दर्शाया गया है। नक्शा में कश्मीर का हिस्सा पूरी तरह नहीं दिख रहा है। जिसके बाद भाजपा आग-बबूला हो गई है।

भाजपा हुई हमलावर  

वहीं, विवादित पोस्टर का मुद्दा गरमा गया है। भाजपा ने इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस पर हमलावर हो गई है। भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि भारत के नक्शे के साथ छेडछाड़ करना बर्दाश्त नहीं है। इससे कांग्रेस का राष्ट्र विरोधी चेहरा सामने आया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने भारत को तोड़ने का काम किया है। हालांकि, कांग्रेस की तरफ से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

बताया जा रहा है कि प्रिटिंग प्रेस वाले की गलती से शहर के एक इलाके में ऐसे पोस्टर लगाए गए थे लेकिन, गलती का एहसास होते ही इन पोस्टर्स को तत्काल हटा दिया गया। 

दो दिनों तक चलेगा अधिवेशन 

बता दें कि कर्नाटक के बेलगावी में 26 और 27 दिसंबर को कांग्रेस वर्किग कमेटी का अधिवेशन है। कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में हरियाणा और महाराष्ट्र की हार पर चिंतन करने के साथ आगे बढ़ने और बीजेपी को घेरने की रणनीति बनाएगी। मोदी सरकार की नीतियों के चलते देश के सामने आने वाली चुनौतियों पर केंद्रित राजनीतिक चिंताओं और कार्ययोजना पर प्रस्ताव पास करेगी। इसके बाद दूसरा प्रस्ताव कांग्रेस आंबेडकर विवाद पर लाएगी। इस तरह से कांग्रेस संविधान के मुद्दे पर भी भाजपा को घेरेगी।

महात्मा गांधी के यादों को करेगी ताजा   

बता दें कि महात्या गांधी ने बेलगावी में अधिवेशन किया था। महात्मा गांधी का अधिवेशन 26 और 27 दिसंबर को 1924 में हुआ था। उस अधिवेशन को भारतीय स्वतंत्रता में एक महत्वपूर्ण क्षण के रूप में किया जाता है। अधिवेशन के दौरान गांधीजी ने चरखे पर सूत काटने की अपील की और असहयोग आंदोलन का आह्वाण किया था, जो आजादी की लड़ाई में एक बड़ा आंदोलन बन गया था। उस दौरान अधिवेशन के मुख्य आयोजक गंगाधर राव देशपांडे थे। उन्हें कर्नाटक का भगीरथ कहा जाता है।             

Leave a comment