Search KhabarFast

Press ESC to close

गुजरात में हो रहा कांग्रेस का 84वां अधिवेशन, इन अहम मुद्दों पर हो रहा मंथन

गुजरात में हो रहा कांग्रेस का 84वां अधिवेशन, इन अहम मुद्दों पर हो रहा मंथन

Congress: गुजरात के अहमदाबाद में कांग्रेस का 84वां अधिवेशन जारी है। दो दिवसीय अधिवेशन का बुधवार, नौ अप्रैल को आखिरी दिन है। गुजरात में कांग्रेस के 84वें अधिवेशन में तीन प्रस्ताव पास किए गए हैं। अधिवेशन में वक्फ कानून समेत RSS और अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की गई। AICC अधिवेशन में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने वक्फ कानून का जिक्र किया। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, 'वक्फ की संपत्ति कोई नहीं छीन सकता और वक्फ के मुद्दे पर हम सब एक हैं। वक्फ बोर्ड में गैर मुस्लिम सदस्य नहीं हो सकता।' 
 
राहुल गांधी ने क्या कहा?
अधिवेशन में राहुल गांधी ने कहा, 'कुछ दिन पहले बीजेपी ने लोकसभा में वक्फ संशोधन बिल पास किया था जो पूरी तरह से फ्रीडम ऑफ रिलीजन और संविधान पर बड़ा हमला है। ये एक धर्म विरोधी कानून है जो देश के सभी नागरिकों को पता होना चाहिए। बांग्लादेश लगातार भारत के खिलाफ बयानबाजी कर रहा है। जब भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बांग्लादेश के नेता से मिले तो उन्होंने कुछ नहीं कहा, उनकी 56 इंच का सीना कहां गया।' बता दे कि जहां पहले दिन कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की बैठक चार घंटे चली तो वहीं दूसरे दिन साबरमती रिवरफ्रंट पर मुख्य अधिवेशन जारी है। अहम ये है कि देशभर से करीब 1700 से अधिक कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि इस 84वें अधिवेशन में शिरकत कर रहे हैं।
 
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी और राहुल गांधी समेत अन्य वरिष्ठ और दिग्गज नेता भी इस अधिवेशन में शामिल हुए हैं। हालांकि, प्रियंका गांधी इस अधिवेशन में शामिल नहीं हुई हैं। 
 
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने इस अधिवेशन में संबोधन के दौरान कहा कि देश में चुनाव बैलेट पेपर से होना चाहिए, ईवीएम से नहीं। मल्लिकार्जुन खड़गे ने बीजेपी पर धोखे से चुनाव जीतने का आरोप लगाया है। खड़गे ने कहा एक न एक दिन ये सब चोरी जरूर सामने आएगी।
 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

PM मोदी के 12 साल पूरे होने पर अनिल विज का बड़ा बयान, “देश के लिए रहा स्वर्णिम दौर”

HARYANA NEWS: नरेंद्र मोदी को देश का प्रधानमंत्री बने 12 साल पूरे हो चुके हैं। इस पर हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह 12 साल हिंदुस्तान की जनता के लिए स्वर्णिम समय रहा है क्योंकि इस दौरान जन विश्वास बड़ा है, इंफ्रास्ट्रक्चर बड़ा है,  डिजिटल क्रांति आई है।

Political News: राहुल गांधी का बड़ा संदेश, ‘दलितों की भागीदारी से मजबूत होगी कांग्रेस’

Political News: बहुजन समाज पार्टी (BSP) समेत किसी का भी नाम लिए बिना कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दलित वोट बैंक पर आधारित पार्टियों के उदय और मज़बूत होने का श्रेय पूरी तरह से कांग्रेस की अपनी नीतियों को दिया। सोमवार को कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी के अनुसूचित जाति विभाग की एक बैठक को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि अगर कांग्रेस ने 1980 और 90 के दशक में दलितों के लिए सही कदम उठाए होते, तो न तो जाति-आधारित क्षेत्रीय पार्टियां उभरतीं और न ही दलित समुदाय उनकी तरफ आकर्षित होता।

TMC में हार का साइड इफेक्ट! पार्टी में बड़ी टूट की आहट, ममता के करीबी 12 सांसदों के भाजपा में जाने की चर्चा

Rift In TMC:बंगाल विधानसभा चुनाव ममता बनर्जी को मिली करारी हार के बाद टीएमसी में घमासान मचा हुआ है। पहले ही बहुत सारे नेताओं को टीएमसी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। अब खबर हैं कि टीएमसी के 12 सांसद भाजपा में शामिल हो सकते हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast