
Congo floods and landslides:अफ्रीका महाद्वीप का दूसरा सबसे बड़ा देश कांगो बाढ़ और भूस्खलन की मार झेल रहा है। इस बीच खबर सामने आई है कि मूसलाधार बारिश की वजह से भूस्खलन और घरों के गिरने के कारण 14लोगों की मौत हो गई। फिलहाल रेस्क्यू अभियान जारी है। लोगों को बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है।
कांगो में भारी बारिश से 14 लोगों की मौत
दरअसल कांगो के बुकावू शहर में इन दिनों बाढ़ और भूस्खलन ने कोहराम मचाया हुआ है। शहर में मूसलाधार बारिश की वजह से भूस्खलन और सैकड़ो घर गिर रहे है। इन घरों के गिरने के कारण 14लोगों की मौत भी हो गई है। इससे पहले सितंबर में, उत्तर-पश्चिमी कांगो में मूसलाधार बारिश के कारण भूस्खलन हुआ था, जिसमें कम से कम 17 लोग मारे गए थे।
इससे पहले भूस्खलन में 170 लोगों की गई थी जान
वहीं मई में कांगो के दक्षिण किवु प्रांत के कालेहे इलाके में बाढ़ और भूस्खलन ने तबाही मचाई थी। इस दौरान हजारों घर, स्कूल और अस्पताल पानी में डूब गए। साथ ही सैकड़ों लोगों की मौत भी हो गई। रिपोर्ट के मुताबिक इस आपदा में 170 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई।

Leave a comment