Commercial LPG Cylinder Price Hike:नए महीने की पहली तारीख और बजट से पहले देश की जनता को बड़ा झटका लगा है। बता दें कि कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी कर दी है। कंपनी ने 14 रुपये कॉमर्शियल गैस सिलेंडर पर में बढा दिए है। जिसका सीधा असर आम जनता की जेब पर पड़ने वाला है। गैस की नई कीमत आज यानी 1 फरवरी से लागू कर दी है। इस बढ़ोतरी के बाद राजधानी दिल्ली में 19 किलोग्राम का एलपीजी सिलेंडर 1769.50 रुपये पर बिक रहा हैं।
जानकारी के अनुसार, तेल कंपनियों ने आज कॉमेर्शियल गैस के दामों में बढ़ोतरी की गई है। नई कीमतें आज से लागू कर दी गई है। पिछले महीने भी तेल कंपनियों ने कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 1.50 रुपए का इजाफा किया था। जिसके बाद एक बार फिर कॉमेर्शियल गैस सिलेंडर के दामों फिर से इजाफा कर दिया है। राजधानी की बात करें तो दिल्ली में 19 किलोग्राम का एलपीजी सिलेंडर 1769.50 रुपये पर बिक रहा हैं।
अन्य महानगरों के पहले और अब के दाम
कीमतों में इजाफे के बाद दिल्ली में कॉमर्शियल सिलेंडर की 1769.50 रुपए पहुंच गई है. वहीं कोलकाता में 19 kg कमर्शियल गैस सिलेंडर के भाव 1887.00 रुपए पहुंच गए हैं। मुंबई में 1723.50 रुपए है और चेन्नई में कमर्शियल गैस सिलेंडर का भाव 1937 रुपए पहुंच गया है।
Leave a comment