क्या है मामला?
खबरों के अनुसार मिगुएल उरीबे अपनी पार्टी के समर्थकों को संबोधित कर रहे थे। तभी कुछ हथियारबंद हमलावरों ने अचानक गोलीबारी शुरू कर दी। आस पास लोगों के अनुसार गोलीबारी से रैली में अफरा-तफरी मच गई। और कई लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। बोगोटा के मेयर कार्लोस गैलन ने बताया कि उरीबे को तत्काल आपातकालीन उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। उनकी स्थिति को स्थिर करने के प्रयास जारी हैं। लेकिन डॉक्टर ने उनकी हालत को गंभीर बताया है। आवश्यकता पड़ने पर उन्हें विशेष उपचार के लिए दूसरे अस्पताल में भी भेजा जा सकता है।
पुलिस और सरकार की प्रतिक्रिया
पुलिस ने घटनास्थल की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है। बोगोटा पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है। और सीसीटीवी फुटेज की मदद से अन्य हमलावरों की तलाश की जा रही है। राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर उरीबे के परिवार के प्रति एकजुटता व्यक्त करते हुए कहा “यह हमला न केवल एक व्यक्ति पर बल्कि हमारे लोकतांत्रिक मूल्यों पर है। हम इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे।” सरकार ने इस घटना की गहन जांच के आदेश दिए हैं।
राजनीतिक माहौल पर असर
यह हमला कोलंबिया के पहले से ही तनावपूर्ण राजनीतिक था। अब और माहौल को गंभीर बना दिया है। उरीबे जो अपनी दक्षिणपंथी नीतियों के लिए जाने जाते हैं। कोलंबिया की राजनीति में एक प्रमुख चेहरा हैं। उनकी पार्टी ने इस हमले को “लोकतंत्र के खिलाफ साजिश” करार दिया है। राजनीतिक सलाहकारों का कहला है कि यह घटना आगामी राष्ट्रपति चुनावों के अभियान को प्रभावित कर सकती है।
Leave a comment