
नई दिल्ली: कॉफी विद करण का फैंस को लंबे समय से इंतजार था। सभी को लग रहा था कि इस शो को जल्द से जल्द टीवी पर लौट आना चाहिए। लेकिन दर्शकों के बीच शो कॉफी विद करण को लेकर खबर आई थी कि ये शो बंद होने वाला है। सोशल मीडिया पर खुद करण जौहर ने पोस्ट शेयर करके इस बात की जानकारी दी थी। करण जोहर ने खुद ट्वीट किया कि अब ये शो वापस नहीं आएगा। एसे में सभी फेस निराश हो गए थे।
करण ने अपनी पोस्ट में लिखा था कि कॉफी विद करण 6 सालों तक मेरी जिंदगी का हिस्सा रहा है। पर वो भारी मन से कहना चाहते हैं कि कॉफी विद करण टीवी पर वापस नहीं आ रहा है।इस जानकारी के बाद तो करण के फैंस काफी निराश हो गए थे। हालांकि अब करण के फैंस के लिए एक खुशखबर है। खबर ये है कि अभी शो का एंड नहीं हुआ है।
कुछ देर बाद ही उन्होंने दूसरी पोस्ट किसा। जहां पहली पोस्ट में उन्होंने कैप्शन जरूरी जानकारी लिखा तो इस पोस्ट में और भी जरूरी जानकारी (EVEN MORE IMPORTANT ANNOUNCEMENT TO MAKE) लिखा।इस बार उन्होंने पोस्ट में असल राज खोल दिया। उन्होंने लिखा कि कॉफी विद करण नहीं लौट रहा है लेकिन टीवी पर। मुझे इस शो के 7वें सीजन को एनाउंस करते हुए ख़ुशी हो रही है। ये सीजन Disney+hotstar पर आएगा। जी हां कॉफी विद करण अब OTT पर आने को तैयार है।
Leave a comment