
China Flu Lockdown: चीन एक बार फिर लॉकडाउन की तरफ बढ़ता हुआ दिख रहा है। वैसे तो चीन में कोविड के मामलों में कमी आ रही है लेकिन फ्लू के केस तेजी से बढ़ते हुए दिख रहे है। ये ही वजह है कि चीनी अधिकारी कुछ शहरो में लॉकडाउन लगाने की तैयारी में जुट गए है। लोगों का कहना है कि ऐसा करने से कोविड के वक्त के जैसे हालात हो जाएंगे।
बता दे कि चीनी शहर शीआन में लॉकडाउन को लेकर इमरजेंसी रिस्पांस प्लान जारी किया गया है। इसमें कहा गाया कि शहर में संक्रमित क्षेत्रों को बंद किया जा सकता है। ट्रैफिक को कम करने को लेकर भी आदेश जारी किए गए है। साथ ही उत्पादन और व्यावसायिक गतिविधियों को निलंबित कर सकते है। शॉपिंग मॉल, थिएटर, पुस्तकालय, पर्यटक स्थल और अन्य भीड़भाड़ वाले स्थान भी बंद रहेंगे।
चीन में रहा था कड़ा लॉकडाउन
गौरतलब है कि कोविड महामारी के दौरान चीन ने दुनिया के कुछ सबसे गंभीर कोविड प्रतिबंधों को लागू किया था। जिसमें कुछ शहरों में महीनों तक चलने वाले लॉकडाउन भी शामिल था. शीआन शहर में भी दिसंबर 2021 और जनवरी 2022 के बीच एक कठोर लॉकडाउन लगा हुआ था। इस दौरान कई लोगों के पास भोजन और अन्य आवश्यक चीजों की कमी थी। साथ ही चिकित्सा सेवाएं भी प्रभावित हुई थीं।
चीन में कोविड पॉलिसी
महामारी के दौरान, चीन अपनी जीरो कोविड पॉलिसी पर अड़ा हुआ है। इसके तहत वायरस को रोकने के लिए लॉकडाउन, मास टेस्टिंग, क्वारंटीन और सीमाएं बंद करने जैसे कठोर कदम उठाए जा रहे हैं। लेकिन अत्यधिक संक्रामक ओमीक्रोन वेरिएंट के कारण तेजी से बढ़ते मामलों ने चीन की इस पॉलिसी पर ही सवालिया निशान लगा दिए हैं। कोरोना वायरस तेजी से चीन के अलग-अलग प्रांत और शहरों में फैलता जा रहा है। ऐसे में चीन की जीरो कोविड पॉलिसी के कड़े प्रतिबंधों का असर दिखाई नहीं दे रहा। वहीं, इन प्रतिबंधों के कारण लोग भूखों मरने को मजबूर हैं।
Leave a comment