राफेल की दहाड़ से चीन की बड़ी टेंशन, हिंद महासागर में 6 घंटे तक चला युद्धाभ्यास

राफेल की दहाड़ से चीन की बड़ी टेंशन, हिंद महासागर में 6 घंटे तक चला युद्धाभ्यास

Indian Air Force News: भारतीय वायुसेना के हिंद महासागर क्षेत्र में चल रहे युद्धाभ्यास में वायुसेना के 4 राफेल ने 6 घंटे तक हिंद महासागर क्षेत्र में अपनी शक्ति का प्रदर्शन किया। इस युद्धाभ्यास में इस्तेमाल होने वाले राफेल का शक्ति का प्रदर्शन देख पड़ोंसी देश चिन की चिंता बढ़ गई है। चीन लगातार हिंद महासागर में अपनी सैन्य ताकत बढ़ा रहा है ऐसे में भारतीय वायुसेना ने चीन को सीर्फ राफेल की एक झलक से ही चिंता में डाल दिया है।

अधिकारियों ने बताया कि, राफेल विमानों ने हासीमारा हवाई अड्डे से युद्धाभ्यास में शामिल होने के लिए उड़ान भरी थी। इसके साथ ही इस अभियान के अतर्गत हिंद महासागर क्षेत्र में कई तरह की मॉक ड्रिल और युद्धाभ्यास को अंजाम दिया। भारतीय वायुसेना ने यह युद्धाभ्यास ऐसे समय  में किया है जब चीन लगातार हिंद महासागर क्षेत्र में अपनी मौजूदगी बढ़ा रहा है।

भारतीय वायुसेना ने ट्वीटकरमिशन की दी जानकारी

भारतीय वायुसेना ट्वीट में लिखा - ''भारतीय वायुसेना के राफेल विमान ने हिंद महासागर क्षेत्र में लंबी दूरी के मिशन के लिए छह घंटे से अधिक समय तक उड़ान भरी। विमान ने रास्ते में एक बड़ी ताकत के माध्यम से ‘लड़ाई’ भी लड़ी।''

पिछले दशक से भारत और चीन के बीच संबंध काफी निचले स्तर पर रहे हैं। जून 2020 में गलवान घाटी में दोनों देशों के सैनिक आपस में भिड़ गए थे,  जिसमें चीन के 40 से अधिक सैनिक मारे गए थे और भारत के 20 जवान शहीद हो गए थे। हालांकि चीन ने इस झड़प में उसकेमारे गए सैनिकों की सही संख्या नहीं बताई। पिछले 45 सालों में यह पहला मौका था, जब दोनो देशों के बीच हुई झड़प के चलते सैनिकों की मौत हुई।

Leave a comment