
Chile Forest Fire: चिली की जगलों में भीषण आग ने तांडव मचा दिया है। घनी आबादी वाले क्षेत्र में आग फैलने की वजह से 112 लोगों की मौत हो गई। आग को बुझाने के लिए दमकल की कई गाडियां मौके पर पहुंचकर आग बुझने में जुट गई। आग बुझाने के लिए दमकल कर्मियों को कड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ा।
जानकारी के अनुसार, भीषण की आग की वजह से पूरे शहर में कर्फ्यू लगा दिया है। आग ने विना डेल मार शहर के आसपास विकाराल रुप ले लिया है। साथ ही 1931 में स्थापित एक प्रसिद्ध वनस्पति जलकर रखा हो गया है। इसके साथ ही आग की वजह से 1600 घर बेघर हो गए हैं। वहीं जिससे कुछ लोग अपने घरों में फंस गए हैं।
करीब 200 लोगों के लापता होने की खबर
प्रशासन के मुताबिक, अब तक विना डेल मार और आसपास के इलाकों में करीब 200 लोगों लापता हो गए है। साथ ही पिछले तीन दिनों में कम से कम 112 लोगों की मौत हो गई है। वह करीब तीन लाख की आबादी वाला विना डेल मार शहर एक लोकप्रिय समुद्र तट रिसॉर्ट है और यहां दक्षिणी गोलार्द्ध में गर्मियों का मौसम आने पर एक प्रसिद्ध संगीत समारोह भी आयोजित होता है।
कई इलाको को कराया गया खाली
वहीं चिली के राष्ट्रपति गेब्रियल बोरिक ने देश की जनता को संबोधित करते हुए कहा कि आग के कारण मृतक संख्या और बढ़ने की आशंका है, क्योंकि वालपराइसो क्षेत्र में चार स्थानों पर भीषण आग लगी है और दमकलकर्मियों को अत्यधिक खतरे वाले इलाकों तक पहुंचने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। बोरिक ने चिलीवासियों से बचाव कर्मियों के साथ सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा, ‘‘यदि आपको इलाका खाली करने के लिए कहा जाता है तो ऐसा करने में संकोच न करें।
Leave a comment