
UP News: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को लखनऊ में आयोजित विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस की मौन पदयात्रा में शामिल हुए और इस दौरन विभाजन में अपनी जान गंवाने और भीषण पीड़ा का सामना करने वालों को याद किया। मुख्यमंत्री योगी ने सबसे पहले सरकार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और फिर लोकभवन तक मौन पदयात्रा में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने विभाजन को लेकर लिखे संदेश की तख्ती भी अपने हाथ में ली हुई थी। जिस पर लिखा था कि विभाजन का दर्द अनकहा, कई दिलों ने था यह सहा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस विभाजन की त्रासदी के लिए कभी माफी नहीं मांगेगी। कांग्रेस को जब भी मौका मिला उसने देश का गाला घोंटा। इनके पापों की कभी माफी नहीं दी जा सकती है। बांग्लादेश में 1947 में 22%हिन्दू थे, आज 7% रह गए हैं। हमारी सबकी सहानभूति उन हिन्दुओं के साथ होना चाहिए। अखंड भारत का सपना ही इस तरह के घटना का समाधान होगा।
“दुनिया में कहीं संकट आता है तो”
सीएम ने कहा कि अगर 1947 में भारत के राजनीतिक नेतृत्व के पास मजबूत इच्छा शक्ति होती तो दुनिया की कोई ताकत वो आप्रकृतिक बंटवारा नहीं करा पाती। पर कांग्रेस के सत्ता के लोभ ने भारत को बर्बाद किया। जब इनके पास सत्ता गई है इन्होंने देश के मोल पर राजनीति की है। सीएम ने कहा कि जब 1947 में पंडित नेहरू और कांग्रेस पार्टी तिरंगा लहरा कर जश्न बना रही थी उस समय अनगिनत लोग अपनी मातृभूमि छोड़ने को विवश थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 10 वर्ष की भारत की प्रगति दुनिया को अचंभित करती है। इसीलिए दुनिया में कहीं संकट आता है तो दुनिया भारत की तरफ देखती है।
Leave a comment