
Sawan 2023: सावन का महीना चल रहा है और आज देशभर में शिवरात्रि मनाई जा रही है। लोगों शिव जी के मंदिरों में जलाभिषेक करने पहुंच रहे है, लेकिन इन सब के बीच भारत के एक मंदिर में शिवलिंग पर जलाभिषेक पर रोक लगा दी है अब ऐसा क्यों किया गया है?इसका जवाब पुजारी ने दिया है।
दरअसल छत्तीससगढ़ की राजधानी रायपुर के ऐतिहासिक हटकेश्वर महादेव मंदिर में सावन महीने में शिवलिंग पर जलाभिषेक पर रोक लगा दी गई है। मंदिर के पुजारी सुरेश गिरी गोस्वामी ने इस बात की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भक्त केवल जलाभिषेक कर सकेंगे। इसके लिए गर्भगृह के बाहर एक ढलान वाले पात्र में जल डाला जा सकेगा। यह जल शिव लिंग पर अर्पित होगा।
उन्होंने कहा कि सहस्त्रधारा पर रोक इसलिए लगाई गई है क्योंकि भक्त शिवलिंग को रगड़कर अभिषेक करते हैं, उनके हाथ की अंगूठी, कड़ा से घर्षण होता है, जिससे शिवलिंग पर निशान पड़ रहा है। क्षरण रोकने के लिए यह व्यवस्था की गई है।

Leave a comment