Chhattisgarh Election Result 2023: छत्तीसगढ़ का कौन होगा नया सीएम? रमन सिंह ने किया बड़ा खुलासा

Chhattisgarh Election Result 2023: छत्तीसगढ़ का कौन होगा नया सीएम?  रमन सिंह ने किया बड़ा खुलासा

Chhattisgarh Election Result 2023: 3 दिसंबर को छत्तीसगढ़ चुनाव के नतीजे आ गए। नतीजों में भाजपा ने बड़ी जीत हासिल कर प्रदेश में जीत हासिल की। जहां छत्तीसगढ़ में भाजपा ने 55 तो वहीं कांग्रेस ने 35 सीटें जीती। वहीं बीजेपी की सरकार बनने के बाद कयासों का दौर शुरू हो गया है कि छत्तीसगढ़ में कौन मुख्यमंत्री बनेगा। छत्तीसगढ़ के सीएम रेस में रमन सिंह का नाम सामने आ रहा था इसी बीच रमन सिंह ने पहली प्रतिक्रिया दी है।

रमन सिंह कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा,छत्तीसगढ़ में तीन दिसंबर को चुनावी नतीजे आ गए। भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश में वापसी की है। प्रदेश में बीजेपी को 55सीटें तो कांग्रेस को 35सीटों पर जीत हासिल हुई है। इसके साथ प्रदेश की जनता ने राज्य का भविष्य अगले पांच सालों के लिए बीजेपी को सौंप दिया है। प्रदेश के बीजेपी नेता खुश हैं।

पार्टी करेगी फैसला

 वहीं जब रमन सिंह से जब पूछा गया कि प्रदेश में कौन सीएम होगा इस पर रमन सिंह ने कहा कि सीएम कौन बनेगा इसका फैसला पार्टी करेगी। रमन सिंह ने कहा कि पार्टी जो भी जिम्मेदारी मुझे देगी वो पूरी करूंगा। जो पार्टी की प्रक्रिया है विधायक दल का नेता चुनने की वो दो तीन दिन में पूरी हो जाएगी और ज्यादा समय सरकार बनाने में नहीं लगेगा।

कांग्रेस पर बोला हमला

रमन सिंह ने आगे कहा कि जो भ्रष्टचार कांग्रेस राज में हुआ है, उसकी जांच की जाएगी। वहीं दो तीन दिन में विधायक दल का नेता चुनने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। कांग्रेस के वक्त जो भी भ्रष्टाचार हुआ है उसकी जांच सरकार बनने के बाद की जाएगी। कांग्रेस के कुशासन का अंत हुआ है। रमन सिंह ने कहा कि किसानों को पहले भी बीजेपी ने प्राथमिकता दी और देते रहेंगे। डबल इंजन सरकार आने के बाद राज्य के विकास के कामों में तेजी आएगी।

Leave a comment