
Chhattisgarh Election 2023: छत्तीसगढ़ में 7 नवंबर को विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। जिसको लेकर राज्य में चुनावी सरगर्मी बढ़ी हुई है। इसी बीच छत्तीसगढ़ के सीएम ने चुनाव आयोग के सामने बड़ी मांग रख दी है। भूपेश बघेल ने कहा, "CRPF के प्लेन में जो बड़े-बड़े बक्से भरकर आए हैं, उनकी चेकिंग नहीं हो रही है, मैं निर्वाचन आयोग से कहना चाहूंगा कि इनके (ED, CRPF) वाहनों की भी अनिवार्य रूप से चेकिंग होनी चाहिए।
भाजपा पर हमला बोलते हुए छत्तीसगढ़ के सीएम ने कहा,‘भाजपा हार मान चुकी है और ये आखिरी दांव है कि बक्सों में पैसे भरकर लाए जा रहे हैं, जिसका उपयोग मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए किया जाएगा। इसलिए सभी वाहनों खासकर ED और CRPF के वाहनों की चेकिंग होनी चाहिए।’
70 सीटों पर होना है मतदान
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में अगले दूसरे चरण के चुनाव में प्रत्याशियों के लिए नाम वापस लेने का आज आखरी दिन है। 31अक्टूबर तक पर्चा दाखिल करने के बाद 1066प्रत्याशियों के नामांकन मान्य पाए गए हैं। प्रत्याशी 2नवंबर तक नाम वापस ले सकते हैं। इससे पहले नामांकन के अंतिम दिन तक कुल 1219प्रत्याशियों ने 1985नामांकन पत्र दाखिल किया था। बता दें, दूसरे चरण के चुनाव में 70सीटों पर मतदान होना है।
दो चरणों में होंगे चुनाव
वहीं छत्तीसगढ़ में 7 और 17 नवंबर को दो चरणों में चुनाव होंगे। छत्तीसगढ़ में 9 अक्टूबर को आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। राज्य में आचार संहिता लागू होने के बाद से लेकर अब तक 38.34 करोड़ रुपये से अधिक की बेहिसाब नकदी, अवैध शराब और कीमती सामान जब्त किए गए हैं।
Leave a comment