Search KhabarFast

Press ESC to close

Chhattisgarh News: हिडमा की मौत के बाद गांव में पसरा सन्नाटा, उसकी मां ने किए कई बड़े खुलासे

Chhattisgarh News: हिडमा की मौत के बाद गांव में पसरा सन्नाटा, उसकी मां ने किए कई बड़े खुलासे

Chhattisgarh News: हिडमा की मौत की खबर मिलते ही उसके गांव सुकमा जिले के जगरगुंडा थाना क्षेत्र के पुवर्ती गांव में मातम छा गया। यह हिड़मा का गांव है। उनकी मां आज भी इस गांव में रहती है। हिड़मा की मौत की खबर सुनते ही उसकी मां बेटे के लिए अपना दर्द नहीं रोक पा रही है। पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

कच्ची झोपड़ी के बाहर बैठी उसकी मां अपना दर्द रोक नहीं पा रही है। आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे थे। बताया जा रहा है किकुछ दिन पहले हिड़मा की मां ने अपील की थी किलौट आ बेटा, सरेंडर कर ले।लेकिन उसकी यह विनती अधूरी ही रह गई। 10 नवंबर को डिप्टी सीएम विजय शर्मा गांव आए थे और हिंसा छोड़कर मुख्यधारा में लौटने की अपील की थी। उस दिन लोगों को उम्मीद जगी थी कि शायद हिड़मा भी वापस आएगा। पर किस्मत ने मौका नहीं दिया। 18 नवंबर की मुठभेड़ में हिड़मा मारा गया।

गांव में पसरा सन्नाटा

हिडमा की मौत की खबर मिलते ही उसकी मां बार-बार बस यही रोकर कहती रही कि मैंने कितनी बार कहा था लौट आ बेटा। उसकी मौत के बाद पूरे गांव में सन्नाटा पसरा रहा। हिड़मा का अंत सिर्फ एक माओवादी की मौत नहीं, बल्कि एक मां की उम्मीदों का टूट जाना है। बता दें कि आंध्र प्रदेश-ओडिशा और छत्तीसगढ़ की सीमा पर अल्लूरी सीतारामाराजू जिले में मंगलवार को सुरक्षाबलों के साथ एनकाउंटर में हिडमा मारा गया।

Leave Your Comments

संबंधित समाचार

भूपेंद्र हुड्डा के गूंगी,बहरी और अंधी सरकार वाले बयान पर आरती राव का पलटवार, कहा- हम दक्षिण हरियाणा के लोग हैं और हमने कांग्रेस के…

झज्जर में एक कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के “गूंगी,बहरी और अंधी सरकार” वाले बयान पर तीखा पलटवार किया।

PM Modi in Kerala: पीएम मोदी का बड़ा दावा, LDF की विदाई तय; NDA सरकार बनाने का भरोसा

PM Modi in Kerala: केरलम के पथनमथिट्टा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मैं पहले भी यहां आया हूं लेकिन इस बार हवा का रुख कुछ और है। केरलम में अब सबसे बड़ा परिवर्तन होने जा रहा है। 9 अप्रैल को वोटिंग और 4 मई को दशकों के कुशासन के अंत की घोषणा होगी। यह पक्का हो चुका है कि LDF सरकार के जाने का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। केरलम में पहली बार भाजपा-NDA की सरकार आने वाली है।

Shashi Tharoor's Convoy Attack: केरलम विधानसभा चुनावी प्रचार के दौरान कांग्रेस सांसद शशि थरूर के काफिले पर शुक्रवार शाम को हमला किया गया। मलप्पुरम जिले के वंडूर के चेल्लिथोड इलाके में उपद्रवियों के एक समूह ने उनकी गाड़ी को बीच सड़क पर रोक लिया और घेर लिया। हमलावरों ने शशि थरूर पर बदसलूकी की और उन पर हाथ उठाने की कोशिश की। इतना ही नहीं जब उनके गनमैन ने रोकना चाहा, तो उन्हें भी बुरी तरह पीटा गया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast