Search KhabarFast

Press ESC to close

छत्तीसगढ़ में गणेश विसर्जन के दौरान हादसा, जुलूस पर चढ़ी बोलेरो ने छीन ली तीन जिंदगियां; दर्जनों लोग घायल

छत्तीसगढ़ में गणेश विसर्जन के दौरान हादसा, जुलूस पर चढ़ी बोलेरो ने छीन ली तीन जिंदगियां; दर्जनों लोग घायल

Chhattisgarh Accident: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में गणेश विसर्जन के दौरान एक बड़ा हादसा हुआ। मंगलवार 02 सितंबर की रात को बगीचा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम जुरुडांड में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान एक तेज रफ्तार बोलेरो कार अनियंत्रित होकर भीड़ में घुस गई। इस भयावह घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 22 से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों में कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।

कैसे हुआ हादसा?

बता दें, यह घटना रात करीब 10:30 बजे की है, जब ग्रामीण गणेश प्रतिमा को विसर्जन के लिए तालाब की ओर ले जा रहे थे। जुलूस में शामिल लोग भक्ति और उत्साह के साथ गणपति बप्पा के जयकारे लगा रहे थे। तभी एक तेज रफ्तार बोलेरो कार, जिसका चालक नियंत्रण खो बैठा, जुलूस में शामिल लोगों पर चढ़ गई। इस हादसे से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को पास के बगीचा अस्पताल पहुंचाया, जहां गंभीर रूप से घायल लोगों को अंबिकापुर रेफर किया गया।

वहीं, मृतकों की पहचान अरविंद (19 वर्ष), विपिन कुमार प्रजापति (17 वर्ष) और खिरोवती यादव (32 वर्ष) के रूप में हुई है। घायलों में एक दर्जन से अधिक लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है। जिनका इलाज अंबिकापुर के मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।

पुलिस की कार्रवाई

हादसे की सूचना मिलते ही जशपुर विधायक रायमुनि भगत, कलेक्टर रोहित व्यास, और एसएसपी शशिमोहन सिंह तुरंत मौके पर पहुंचे। विधायक भगत ने अस्पताल में घायलों और उनके परिजनों से मुलाकात कर हर संभव मदद का आश्वासन दिया। कलेक्टर ने मेडिकल टीम के साथ एक नायब तहसीलदार को अंबिकापुर भेजा ताकि घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल सके।

पुलिस ने बोलेरो कार और इसके चालक को हिरासत में ले लिया है। जशपुर के एसपी शशिमोहन सिंह ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है, और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रारंभिक जांच में चालक की लापरवाही और तेज रफ्तार को हादसे का कारण माना जा रहा है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

अभिषेक बनर्जी के बाद कल्याण बनर्जी पर हमला! सिर पर गेंद से हमले का दावा, भाजपा बोली-ड्रामा कर रहे

West Bengal News:पश्चिम बंगाल से एक बार फिर हमले की खबर सामने आई है। अभिषेक बनर्जी के बाद टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी पर हमले की जानकारी सामने आई है। कल्याण बनर्जी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन पर हमला किया और उनके सिर पर पत्थर या गेंद से हमला किया।

मन की बात में पीएम मोदी ने खिलाड़ियों की सराहना, राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाने वाले एथलीट्स से की बातचीत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 134वें एपिसोड में देश के खिलाड़ियों और उनकी उपलब्धियों की चर्चा की। कार्यक्रम की शुरुआत उन्होंने हाल ही में हुई राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता से की और खिलाड़ियों की मेहनत व सफलता की जमकर सराहना की।

विटामिन डी3 समेत और कैल्शियम समेत 30 दवाओं की कीमत हुई तय, यहां देखे पूरी लिस्ट

NPPA Medicine Price Fixation: एनपीपीए ने आम दवाओं की कीमत को लेकर बड़ा कदम उठाया है। एनपीपीए ने आम लोगों के लिए जरूरी दवाओं की कीमत तय कर दी है। NPPA ने 30 दवा फॉर्मूलेशन की MRP यानी अधिकतम बिक्री मूल्य तय कर दिया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast