Search KhabarFast

Press ESC to close

दिल्ली के वासुदेव घाट पर सूरज को अर्घ्य देंगे पीएम मोदी, जानें कैसी चल रही तैयारी

दिल्ली के वासुदेव घाट पर सूरज को अर्घ्य देंगे पीएम मोदी, जानें कैसी चल रही तैयारी

PM Modi On Chhath Puja: छठ पर्व के दूसरे दिन, 28 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के वासुदेव घाट पर डुबकी लगाने वाले हैं। साल 2024 में वासुदेव घाट को आम जनता के लिए तैयार किया गया गया था। लगभग 16 हेक्टेयर में फैला ये घाट राष्ट्र की राजधानी का सबसे खूबसूरत घाट माना जाता है। ये घाट इसलिए खास है, क्योंकि  सबसे पहली यमुना आरती यहीं से शुरू हुई थी। इस यमुना घाट पर सप्ताह में दो बार यमुना आरती का आयोजन किया जाता है। ISBT के वासुदेव घाट में यमुना नदी के तट पर अस्थायी तालाब बनाया गया है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कड़े इंतजाम भी किए गए हैं।

विपक्ष ने उठाया सवाल

वासुदेव घाट को दोनों तरफ से भगवान सूरज को अर्घ्य देने के लिए खास अस्थायी रूप से तैयार किया गया है। इस अस्थायी घाट को लेकर विपक्षी पार्टियों ने सवाल उठाया है। आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि अस्थायी तालाब में फिल्टर पानी भरा गया है। ISBT में बह रही यमुना नदी का BOD कम हुआ है, लेकिन अभी भी स्नान करने लायक नहीं है। यही वजह है कि एक हजार से ज्यादा स्थायी और अस्थायी तालाब बनाए गए हैं। छठ पूजा के श्रद्धालुओं के लिए खास तरीके का घाट तैयार किया गया है। आइए जानते हैं कि वासुदेव घाट में कैसी तैयारियां चल रही हैं, जहां पर पीएम मोदी डुबकी लगाने वाले है।

छठ घाट हुए तैयार

सीएम रेखा गुप्ता ने 2 दिन पहले कश्मीरी गेट के पास यमुना किनारे वासुदेव घाट पर छठ पूजा की तैयारियों का जायजा लिया। दिल्ली सरकार यमुना नदी के किनारे 17 घाट बना रही है। वहीं, दिल्ली में लगभग एक हजार घाट बनाए गए हैं। इससे छठ पूजा के दौरान श्रद्धालुओं को भीड़भाड़ का सामना नहीं करना पड़ेगा।

इस छठ घाट की हुई शुरुआत

वहीं, यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन के पास छठ घाट को दोबारा खोला गया है। इससे लक्ष्मी नगर और पांडव नगर जैसे मोहल्लों में रहने वाले लोगों को छठ पूजा करने में फायदा होगा। पिछले 10 से 15 सालों में छठ पूजा में श्रद्धालुओं का उत्साह काफी बढ़ा है। दिल्ली में पूर्वांचल, बिहार और झारखंड से आए लोगों की संख्या लगभग 30 प्रतिशत है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

भूपेंद्र हुड्डा के गूंगी,बहरी और अंधी सरकार वाले बयान पर आरती राव का पलटवार, कहा- हम दक्षिण हरियाणा के लोग हैं और हमने कांग्रेस के…

झज्जर में एक कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के “गूंगी,बहरी और अंधी सरकार” वाले बयान पर तीखा पलटवार किया।

PM Modi in Kerala: पीएम मोदी का बड़ा दावा, LDF की विदाई तय; NDA सरकार बनाने का भरोसा

PM Modi in Kerala: केरलम के पथनमथिट्टा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मैं पहले भी यहां आया हूं लेकिन इस बार हवा का रुख कुछ और है। केरलम में अब सबसे बड़ा परिवर्तन होने जा रहा है। 9 अप्रैल को वोटिंग और 4 मई को दशकों के कुशासन के अंत की घोषणा होगी। यह पक्का हो चुका है कि LDF सरकार के जाने का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। केरलम में पहली बार भाजपा-NDA की सरकार आने वाली है।

Shashi Tharoor's Convoy Attack: केरलम विधानसभा चुनावी प्रचार के दौरान कांग्रेस सांसद शशि थरूर के काफिले पर शुक्रवार शाम को हमला किया गया। मलप्पुरम जिले के वंडूर के चेल्लिथोड इलाके में उपद्रवियों के एक समूह ने उनकी गाड़ी को बीच सड़क पर रोक लिया और घेर लिया। हमलावरों ने शशि थरूर पर बदसलूकी की और उन पर हाथ उठाने की कोशिश की। इतना ही नहीं जब उनके गनमैन ने रोकना चाहा, तो उन्हें भी बुरी तरह पीटा गया।

Shashi Tharoor's Convoy Attack: केरलम विधानसभा चुनावी प्रचार के दौरान कांग्रेस सांसद शशि थरूर के काफिले पर शुक्रवार शाम को हमला किया गया। मलप्पुरम जिले के वंडूर के चेल्लिथोड इलाके में उपद्रवियों के एक समूह ने उनकी गाड़ी को बीच सड़क पर रोक लिया और घेर लिया। हमलावरों ने शशि थरूर पर बदसलूकी की और उन पर हाथ उठाने की कोशिश की। इतना ही नहीं जब उनके गनमैन ने रोकना चाहा, तो उन्हें भी बुरी तरह पीटा गया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast