Chhath Puja Thekua Recipe: छठ पूजा का मुख्य प्रसाद ठेकुआ बनाने की विधि और सामग्री के बारे में जानिए

Chhath Puja Thekua Recipe: छठ पूजा का मुख्य प्रसाद ठेकुआ बनाने की विधि और सामग्री के बारे में जानिए

नई दिल्ली. छठ महापर्व की आज 18 नवंबर से नहाए खाए के साथ शुरुआत हो चुकी है. चार दिनों तक चलने वाला छठ का यह महापर्व 18 नवंबर से 21 नवंबर तक चलेगा. छठ पर्व में ठेकुआ का बहुत महत्व होता है, ठेकुआ से छठी मईया का अर्घ्य दिया जाता है. जो छठ का वर्त रखते हैं वो ठेकुआ जरूर बनाते हैं  छठ पर्व के अवसर पर आज हम आपको ठेकुआ प्रसाद विधि के बारे में बताने जा रहे हैं कि इसे किस प्रकार बनाया जाता है. 

ठेकुआ बनाने के लिए सामग्री
 
गेहूं का आटा - 2 कप लें
गुड़ 3/4 कप लें, 
नारियल-  ½ कप कद्दूकस किया हुआ
तेल 
घी- 2 टेबल स्पून
इलायची -4
 
ठेकुआ बनाने की विधि
 
सबसे पहले गुड़ को छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़ लीजिए. इसके बाद गुड़ के टुकड़े और आधा कप से थोड़ा कम पानी एक भगोने में डाल लीजिए और गरम कीजिए. जैसे ही पानी में उबाल आ जाए उसके तुरंत बाद चमचे से चला कर देखिये कि सारा गुड़ पानी में अच्छे से घुल जाए. जैसे ही गुड़ पानी में घुल जाए उसके बाद इस घोल को छलनी से छान लीजिए. गुड़ के पानी में घी मिलाकर इसे थोडा ठंडा होने के लिए रख दीजिए. इलायची को छील कर इसका पाउडर बना लीजिए.
 
फिर किसी बर्तन में आटा निकाल लीजिए, इसमें कूटी इलायची और कद्दूकस किया हुआ नारियल डाल दिजिए. अब गुड़ के घोल की सहायता से एकदम सख्त और सूखा आटा गूंथ कर तैयार कर लीजिए. कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिए. आटे की लोइया बना लीजिए और अब एक-एक लोई को ठेकुए के सांचे की सहायता से तैयार कीजिए.
 
सारे आटे से ठेकुआ बना लेने के बाद इन्हें मीडियम गरम तेल में डालकर तल लीजिए. ठेकुए को मीडियम और धींमी आंच पर ही तलना चाहिए. इन्हें पलट-पलट कर ब्राउन होने तक तल लीजिए. इसके बाद ठेकुआ बनकर तैयार है.
 
 
 

Leave a comment