Chhath Puja 2020: छठ के दिन इस पूजा विधि और मंत्र के साथ चढ़ाएं सूर्य देव को जल, जरूर मिलेगा फल

नई दिल्ली. छठ 2020 की शुरुआत आज 18 नवंबर से नहाए खाए के साथ हो चुकी है. चार दिन तक चलने वाला यह महापर्व छठ पूजा इस साल 18 नवंबर से 21 नवंबर तक मनाया जाएगा. छठ पूजा पर्व कार्तिक मास की शुल्क पक्ष की पष्ठी को मनाया जाता है. मान्यता के अनुसार, इस दिन विशेष रूप से सूर्य देव की पूजा की जाती है. आज हम आपको बता रहें हैं कि इस दिन सूर्य देव को प्रसन्न करने और जल चढ़ाने की सही विधि.
दरअसल ज्योतिष में सभी ग्रहों का अधिपति सूर्य को माना गया है. कहा जाता है कि अगर व्यक्ति सभी ग्रहों की पूजा करने के बजाय सूर्य की अराधना करे और नियमित रूप से अर्घ्य दिया जाए तो इससे कई लाभ मिलते हैं. सूर्य देव तो जल चढ़ाने के लिए सुबह जल्दी उठकर नहा लें. जल चढ़ाने के लिए तांबे के लोटे का प्रयोग करें क्योंकि तांबा सूर्य का धातु माना गया है.
जल में फूल पत्तियां, रोली और चावन डाल लें. इसके बाद सूर्य देव पर जल अर्पित करें और साथ साथ गायत्री मंत्र का जाप करते रहें. गायत्री मंत्र के साथ आप 12 नाम वाले मंत्र का जाप भी कर सकते हैं.
छठ पूजा 12 नाम का मंत्र
आदिदेव नमस्तुभ्यं प्रसीद मम भास्कर, दिवाकर नमस्तुभ्यं, प्रभाकर नमोस्तुते।
सप्ताश्वरथमारूढ़ं प्रचंड कश्यपात्मजम्, श्वेतपद्यधरं देव तं सूर्यप्रणाम्यहम्।।
बता दें कि सूर्य को अर्घ्य देने के दौरान पानी की जो धारा जमीन पर गिरी है उस धारा का दर्शन जरूर करें. माना जाता है कि ऐसा करने से आंखों की रोशनी तेज होती है. साथ ही जमीन पर गिरे इस पानी को अपने माथे पर लगाना चाहिए. वहीं सूर्य को सुबह उठकर जल चढ़ाते हैं और इसका फायदा शरीर को काफी मिलता है.
Leave a comment