Chhath Puja 2020: नहाय खाय के साथ छठ महापर्व की शुरुआत, जानिए शुभ मुहूर्त

नई दिल्ली. महापर्व छठ पूजा इस साल 18 नवंबर से लेकर 21 नवबंर तक मनाई जाएगी. छठ पूजा भारत के पूर्वी हिस्सें में मनाई जाती है. बिहार, झारखंड और पूर्वी यूपी में बड़े ही धूम-धाम से मनाया जाता है. इन राज्यों में छठ पूजा का महत्व सबसे बड़े त्योहार के रूप में है. छठ पूजा के महापर्व का आगाज आज से हो चुका है, हालांकि कोरोना काल में छठ पूजा की धूम भी कम पड़ती दिख रही.
छठ पर्व की शुरुआत नहाए-खाए से 18 नवंबर से हो गई है. 19 नवंबर को खरना या लोहंडा मनाया जाएगा. छठी मइया को अर्घ्य देने के लिए भक्त 20 नवंबर की शाम पानी में उतरेंगे. वहीं 21 नवंबर की सुबह उगते हुए सूरज को अर्घ्य देकर छठ पूजा का समापन किया जाएगा. छठ पूजा के सपापन के बाद छठ पूजा प्रसाद लोगों में बांटा जाएगा.
छठ पर्व की तारीख
18 नवंबर 2020 बुधवार- नहाय-खाय
19 नवंबर 2020 गुरुवार- खरना
20 नवंबर 2020 शुक्रवार- डूबते सूर्य का अर्घ्य
21 नवंबर 2020 शनिवार- उगते सूर्य का अर्घ्य
पहला अर्घ्य देने का शुभ मुहूर्त (Chhath Puja Muhurat)
छठ पूजा के दिन सूर्योदय - 20 नवंबर, 06:48 AM
छठ पूजा के दिन सूर्यास्त - 20 नवंबर, 05:26 PM
Leave a comment