CHHATH PUJA 2021: नहाय खाय के साथ छठ महापर्व की शुरुआत, जानिए शुभ मुहूर्त

CHHATH PUJA 2021: नहाय खाय के साथ छठ महापर्व की शुरुआत, जानिए शुभ मुहूर्त

नई दिल्ली: महापर्व छठ पूजा इस साल 8नवंबर से लेकर 11नवबंर तक मनाई जाएगी। छठ पूजा भारत के पूर्वी हिस्सें में मनाई जाती है। बिहार, झारखंड और पूर्वी यूपी में बड़े ही धूम-धाम से मनाया जाता है। इन राज्यों में छठ पूजा का महत्व सबसे बड़े त्योहार के रूप में है। छठ पूजा के महापर्व का आगाज आज से हो चुका है, हालांकि कोरोना काल में छठ पूजा की धूम भी कम पड़ती दिख रही।

छठ पर्व की शुरुआत नहाए-खाए से 8नवंबर से हो गई है। 9नवंबर को खरना या लोहंडा मनाया जाएगा। छठी मइया को अर्घ्य देने के लिए भक्त 10नवंबर की शाम पानी में उतरेंगे। वहीं 11नवंबर की सुबह उगते हुए सूरज को अर्घ्य देकर छठ पूजा का समापन किया जाएगा। छठ पूजा के सपापन के बाद छठ पूजा प्रसाद लोगों में बांटा जाएगा।

छठ पर्व की तारीख

8नवंबर 2021 सोमवार- नहाय-खाय

9नवंबर 2021 मंगलवार- खरना

10नवंबर 2021 बुधवार - डूबते सूर्य का अर्घ्य

11नवंबर 2021 वीरवार - उगते सूर्य का अर्घ्य

 पहला अर्घ्य देने का शुभ मुहूर्त (Chhath Puja Muhurat)

छठ पूजा के दिन सूर्यास्त - 10 नवंबर, 05:26 PM

छठ पूजा के दिन सूर्योदय - 11 नवंबर, 06:48 AM

 

Leave a comment