एक साल की वैलिडिटी वाला सबसे सस्ता प्लान, मिलेगी फ्री हेलोट्यून्स, विंक म्यूजिक और भी बहुत कुछ, जानें कीमत

एक साल की वैलिडिटी वाला सबसे सस्ता प्लान, मिलेगी फ्री हेलोट्यून्स, विंक म्यूजिक और भी बहुत कुछ, जानें कीमत

नई दिल्लीJio और Vodafone idea की तरह देश की दूसरी बड़ी टेलीकॉम कंपनी एयरटेल के पास रिचार्ज प्लान की एक लंबी लिस्ट है। कंपनी के पास 21 दिन से लेकर 365 दिन तक के रिचार्ज उपलब्ध हैं।अगर हम भारती एयरटेल की बात करें, तो यह कंपनी कुछ ऐसे प्लान पेश करती है जो एक साल की वैधता के साथ तीन प्रीपेड प्लान पेश करते हैं। इनकी वैलिडिटी एक साल की है और कीमत 1,799 रुपये से शुरू होती है। इसमें डाटा, कॉलिंग, एसएमएस समेत कई अन्य फायदे दिए जा रहे हैं। आज हम आपको कंपनी के सबसे सस्ते प्लान की जानकारी दे रहे हैं। इसकी कीमत 1,799 रुपये है। एक साल की वैलिडिटी के साथ यह कंपनी का सबसे किफायती प्लान है। यह उन यूजर्स के लिए एक बेहतरीन प्लान साबित होगा, जिन्हें ज्यादा डेटा की नहीं बल्कि ज्यादा वैलिडिटी की जरूरत होती है।

भारती एयरटेल के 1799 रुपये के प्रीपेड प्लान का विवरण-

1799रुपये के भारती एयरटेल प्रीपेड प्लान में यूजर्स को 365दिनों की वैलिडिटी दी जा रही है। इसमें 24जीबी डेटा दिया जा रहा है। यह डाटा खत्म होने के बाद यूजर्स को 50पैसे प्रति एमबी देने होंगे। हालांकि, जब भी आपको डेटा की आवश्यकता हो, आप 4G डेटा वाउचर को रिचार्ज कर सकते हैं।

इसके अलावा यूजर्स को पूरी वैलिडिटी के दौरान अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा दी जाएगी। यूजर्स किसी भी नेटवर्क पर कॉल कर सकेंगे। साथ ही 3600 एसएमएस भी दिए जा रहे हैं। इसके अलावा एयरटेल थैंक्स बेनिफिट्स भी हैं जिनमें तीन महीने के लिए अपोलो 24/7 सर्कल सब्सक्रिप्शन, फास्टैग पर 100 रुपये कैशबैक, फ्री हेलोट्यून्स और विंक म्यूजिक शामिल हैं।यह उन लोगों के लिए एक अच्छा प्रीपेड प्लान हो सकता है जो बहुत अधिक डेटा का उपयोग नहीं करते हैं और जिन्हें अधिक वॉयस कॉलिंग और लंबी वैधता की आवश्यकता होती है। अगर आपके पास एयरटेल सेकेंडरी सिम है और आप इसे चालू रखने के लिए सिर्फ रिचार्ज करना चाहते हैं, तो यह प्लान आपके लिए एकदम सही है।

Leave a comment