Chaitra Navratri 2024: नवरात्रि खत्म होने से पहले कर लें ये खास उपाय, बना रहेगा माता का आशीर्वाद

Chaitra Navratri 2024: नवरात्रि खत्म होने से पहले कर लें ये खास उपाय, बना रहेगा माता का आशीर्वाद

Chaitra  Navratri 2024: हिंदू धर्म में चैत्र नवरात्री का बेहद खास महत्व होता है। इसकी शुरूआत चैत्र माह की शुक्ल प्रतिपदा तिथि से होती है। चैत्र नवरात्री के दौरान माता रानी के अलग-अलग रूपों की पूजा की जाती है। ऐसा माना जाता है कि अगर आप चैत्र नवरात्री के दौरान कुछ उपाय करते हैं तो जीवन के लिए बेहद फलदायी होते हैं। इनमें से एक है कपूर का अपाय। कपूर के उपाय करने से घर की नकारात्मक ऊर्जा से छुटकारा मिलता है जीवन में सुख-समृद्धि वास होगा। चलिए जानते हैं कपूर के कुछ उपाय के बारे में।

कपूर को जलाना

चैत्र नवरात्र के दौरान कपूर को जलाना बेहद शुभ माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि अगर आप घर में कपूर जलाते हैं तो नकारात्मक ऊर्जा का नाश हो सकता है।

5 लौंग, 1 कपूर जलाकर पूजा करें

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, अगर आप आर्थिक तंगी से छुटकारा पाना चाहते हैं तो मंगलवार के दिन 5 लौंग और 1 कपूर को जलाकर भगवान हनुमान जी की पूजा करें। ऐसा करने से आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है और जीवन में सुख-समृद्धि का वास होता है।

कपूर को घी में भिगोकर जलाएं

अगर आपके परिवार में विवाद या मनमुटाव से छुटकारा पाना चहाते हैं तो कपूर को घी में भिगोकर जलाएं। ऐसा माना जाता है कि कपूर के इस उपाय करने से परिवार में वाद विवाद और मनमुटाव की परेशानी से छुटकारा मिलता है।

तकिया के नीचे रखें कपूर

अगर आपको रात को सोते समय बुरे सपने आते हैं तो तकिया के नीचे कपूर को रखें। कहा जाता है कि ऐसा करने से बुरे सपने नहीं आते हैं और स्वास्थ्य भी अच्छी हो जाती है।

Leave a comment