Chaitra Navratri 2024: चैत्र नवरात्रि के बाद कलश पर रखें नारियल से करें ये काम, बनी रहेगी मां दुर्गा की कृपा

Chaitra Navratri 2024: चैत्र नवरात्रि के बाद कलश पर रखें नारियल से करें ये काम, बनी रहेगी मां दुर्गा की कृपा

Chaitra Navratri 2024:कलश और नारियल के बिना पूजा  अधूरी मानी जाती है। इसी वजह से नवरात्रि के पहले दिन नारियल रखकर कलश स्थापना की जाती है। जिस श्रद्धापूर्वक कलश की स्थापना की जाती है उसी तरह इसे हटाना जरूरी होता है। अगर आप गलत तरिके से नारियल को हटाते है या उसका गलत प्रयोग करते हैं तो इससके आपकी नवरात्रि का पूजा और व्रत नहीं मिल पाता है। ऐसे में हम आपको इससे जुड़े नियमों की जानकारी देने वाले हैं।

पूजा स्थल में स्थान

नवरात्रि के दौरान स्थापित नारियल की उपेक्षा नहीं करनी चाहिए। क्योंकि, नवरात्रि खत्म होने के बाद कई लोग इसका गलत इस्तेमाल करते हैं। ऐसा करने से उन्हें 9 दिनों की पूजा का फल नहीं मिलता है। कलश पर रखे नारियल पर देवी की विशेष कृपा होती है। ऐसे में नवरात्रि के बाद इस नारियल को लाल कपड़े में लपेटकर पूजा स्थान पर रखना चाहिए। ऐसा करने से देवी प्रसन्न होती हैं और भक्त की मनोकामना पूरी करती हैं

प्रसाद के रूप में खाना

नवरात्रि के दौरान कलश पर रखे गए नारियल को 9 दिनों के बाद विधिपूर्वक हटा देना चाहिए।  फिर आप इसे किसी नदी या बहते पानी में विसर्जित कर सकते हैं या प्रसाद के रूप में बांटकर खुद भी खा सकते हैं। ऐसा करने से आपको देवी मां से सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मिलेगा।

प्रतिष्ठान पर रखें

आप चाहें तो नवरात्रि के बाद कलश से हटाए गए नारियल को अपनी दुकान, ऑफिस आदि में रख सकते हैं। ऐसा करने से मां दुर्गा की कृपा आप पर बनी रहती है। साथ ही व्यापार में भी बरकत होने लगती है।

चावल भी विसर्जित करें

हिंदू धर्म में पूजा के बाद पूजा सामग्री को पानी में विसर्जित करना सर्वोत्तम माना जाता है।  कलश के नीचे रखे गए चावल। नवरात्रि के बाद सभी चीजों को जल में विसर्जित कर देना चाहिए। दरअसल, ऐसा करने से कोई दोष नहीं लगता और पूजा का पूरा फल मिलता है।

Leave a comment