Chef Kunal Kapur Divorce:सेलिब्रिटी शेफ कुणाल कपूर की शादी के 16 साल बाद उन्होंने अपनी पत्नी एकता कपूर से तलाक ले लिया है। दिल्ली हाई कोर्ट से उन्हें क्रूरता के आधार पर पत्नी से तलाक की मंजूरी दी है। दरअसल, कुणाल कपूर ने अपनी याचिका में एकता के खिलाफ बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी पत्नी ने कभी उनके पेरेंट्स का सम्मान नहीं किया। वो हमेशा उन्हें अपमानित करती रही हैं। उनकी पत्नी ने उन्हें और उनके परिवार को हमेशा प्रताड़ित किया है।
एक एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, कोर्ट का कहना है कि महिला का व्यवहार उनके प्रति सहानभूति वाला नहीं था। जहां फैमिली कोर्ट में कुणाल की तलाक की अर्जी को खारिज कर दिया था। जिसके बाद उन्होंने दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। दूसरी तरफ उनकी पत्नी का कहना है कि उन्होंने हमेशा एक पत्नी की जिम्मेदारी निभाई है। वो हमेशा अपने पति और परिवार के प्रति वफादार रही है। एकता का कहना है कि कुणाल ने उन्हें अंधेरे में रखकर तलाक के लिए झूठी कहानियां बनाई हैं।
शेफ के पक्ष में सुनाया फैसला
वहीं दिल्ली हाईकोर्ट ने अपना फैसला सेलेब्रटी शेफ के पक्ष में सुनाते हुए कहा, अदालत में शेफ के खिलाफ कोई भी सबूत सच साबित नहीं किया जा सका है। झूठे आरोपों के जरिये उनकी पब्लिक इमेज को खराब करने की कोशिश की गई है। ये सच में क्रूरता है। जिसके बाद अदालत की तरफ से शेफ के फेवर में फैसला सुनाया गया।
2008 में हुई थी शादी
बता दें, कुणाल कपूर की शादी साल 2008 में एकता कपूर नाम की महिला से शादी की थी। शादी के चार साल बाद साल 2012 में उन्हें बेटा हुआ। जब कुछ साल शादी के बीत गए तो कपल का रिश्ता बिगड़ने लगा। कुणाल कपूर एक जाने माने सेलिब्रिटी शेफ हैं। देश-विदेश में बेस्ट शेफ बनकर उभरे। उन्हें 'मास्टर शेफ इंडिया' के जज के तौर पर भी जाना जाता है। इंस्टाग्राम पर उनके 3 मिलियन फॉलोअर्स हैं। वो अपने इंस्टाग्राम पर फूड रेसिपी शेयर करते रहते हैं।
Leave a comment