CCTV Security: तीसरी आंख करेगी सिरसा की सुरक्षा, एसपी कार्यालय पर बनाया जाएगा कंट्रोल रूम

CCTV Security: तीसरी आंख करेगी सिरसा की सुरक्षा, एसपी कार्यालय पर बनाया जाएगा कंट्रोल रूम

सिरसा: सिरसा शहर की सुरक्षा अब तीसरी आंख करेगी. शहर की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे है. यह कैमरे शहर के 25 प्रमुख स्थानों पर लगाए जा रहे है. अब तक 96 कैमरे लगाए जा चुके है. करीब 49 लाख 70 हज़ार के लगभग  कैमरों की कीमत आएगी. साथ ही पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर कंट्रोल रूम स्थापित किया जाएगा. बता दे कि सीसीटीवी कैमरे लगाने से अपराध में कमी आने की संभावना है. लूट,छीना झपटी करके भागने वालों को भी पहचाने में पुलिस को मदद मिलेगी.

बता दें कि सीसीटीवी कैमरे लगाने से पुलिस के लिए वारदात ट्रेस करना आसाना हो जाएगा. सिरसा निवासियों ने भी प्रशासन के इस कार्य की सरहाना की जा रही है. आमजन का कहना है कि इससे बढ़ते अपराधों पर लगाम लगेगी. शहर के डीएसपी आर्यन चौधरी ने का कहना है कि 49 लाख 70 हज़ार के लगभग की कीमत के सीसीटीवी कैमरे शहर में लगाए जाने है. 96 कैमरे शहर के अलग-अलग जगहों पर लगाने है. शहर में मुख्य चौक के अलावा भीड़भाड़ वाले इलाके में कैमरे लगाए जायेंगे. उन्होंने बताया की एसपी ऑफिस में कण्ट्रोल रूम स्थापित किया जायेगा.

 

Leave a comment