
ETHANOL Cars In India: भारत में हर व्यक्ति को एक चिंता हमेशा सताती रहती है। वो चिंता, पेट्रोल और डीजल के बढ़ते कीमत की है। भारत के कई राज्यों में पेट्रोल की कीमत शतक पार कर चुकी हैं। बढ़ती पेट्रोल-डीजल की कीमत का असर आम लोगों के जेब पर पड़ता है लेकिन अब भारत के लोगों की ये चिंता हमेशा के लिए दूर होने वाली है। इसकी घोषणा किसी और नहीं बल्कि खुद केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने की है। केंद्रीय मंत्री ने कहा है कि भारतीय कंपनियां 100 फीसदी एथनॉल पर चलने वाली कारें और बाइक बनाने का काम शुरू कर चुकी हैं। नितिन गडकरी ने यहां तक बोल दिया है कि टाटा और सुजुकी ने ऐसे वाहन बनाने शुरु कर दिए हैं। यानि जल्द ही एथनॉल से चलने वाली गाड़ी आम लोगों के पहुंच में होगी।
ये कंपनियां बना रही एथनॉल वाहन
एथनॉल से चलने वाली गाड़ियों पर काम कई कंपनियों ने शुरु कर दिया है। केंद्रीय मंत्री के अनुसार, जापान की कंपनी टोयोटा ने कुछ दिनों पहले एथनॉल से चलने वाली कार बनाने के लिए महाराष्ट्र में 20 हजार करोड़ रुपए का निवेश करने वाला है। इसके साथ ही सुजुकी ने जहां दोपहिया वाहन बनाने का ऐलान किया है तो वहीं टाटा फ्लेक्स इंजन वाली कारें बना रही है। इन सब के अलावा बजाज और टीवीएस ने सिर्फ दोपहिया वाहन बनाने पर जोर दिया है। गडकरी ने कहा है कि इससे पूरी एग्री इकनामी बदल जाएगी। इसका किसानों को सीधा फायदा मिलेगा। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर साल 2022 से ही फ्लेक्स इंजन का इस्तेमाल शुरु कर दिया गया था, अब भारत भी इस इंजन को इस्तेमाल करने के लिए पूरा तैयार है।
पेट्रोल-डीजल पर खर्च हो रहे 16 लाख करोड़
गडकरी ने कहा कि अभी भारत का 16 लाख करोड़ रुपए सिर्फ आयात पर खर्च हो जाते हैं। एक बार फ्लेक्स इंजन वाली कारें बनाना शुरु हो गईं तो ये पैसा किसानों की जेब में जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा जैसे अभी जगह-जगह पर पेट्रोल-डिजल के पंप हैं, वैसे ही आनेवाले समय में किसान अपना एथनॉल पंप लगाएंगे। गडकरी ने कहा कि ये नए रुप का इंधन ना सिर्फ कम दाम में मिलेगा बल्कि इसका सीधा फायदा किसानों को होगा।
Leave a comment