हरियाणा में नई सरकार का हुआ कैबिनेट विस्तार, 8 मंत्रियों ने ली शपथ

हरियाणा में नई सरकार का हुआ कैबिनेट विस्तार, 8 मंत्रियों ने ली शपथ

Haryana Cabinet Expansion: हरियाणा में नायाब सैनी की कैबिनेट का विस्तार हो गया है। नायाब सैनी की कैबिनेट का ये पहला विस्तार है। नई सरकार में भाजपा के विधायक कमल गुप्ता ने शपथ ली। कमल गुप्ता हिसार से विधायक हैं और मनोहर लाल की सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं। कमल गुप्ता के बाद सीमा त्रिखा और महिपाल ढांडा ने शपथ ली है। महिपाल ढांडा ने राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के तौर पर शपथ लीहै। सैनी सरकार की कैबिनेट में आठ नए चेहरों को जगह मिली है।

इन्होंने ली शपथ

 जिसमें भाजपा के विधायक कमल गुप्ता ने मंत्री पद की शपथ ली है तो वहीं बाकी के सात मंत्रियों को राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के तौर पर शपथ दिलाई गई। सुभाष सुधा, विशम्बर सिंह, असीम गोयल, अभे सिंह यादव, सीमा त्रिखा, महिपाल ढांडा और संजय सिंह ने राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में शपथ ली है। बता दें, हरियाणा कैबिनेट में मुख्यमंत्री समेत अधिकतम 14 मंत्री हो सकते हैं। नायब सिंह सैनी ने सीएम पद से मनोहर लाल के इस्तीफे के बाद 12 मार्च को शपथ ली थी। उनके साथ पांच मंत्रियों को भी कैबिनेट में जगह दी गई।

अनिल विज को नहीं मिली जगह

वहीं कैबिनेट में अनिल विज को कोई जगह नहीं मिली है। विज मनोहर लाल की सरकार में गृहमंत्री थे। मनोहर लाल के इस्तीफे के बाद नायब सिंह सैनी को सीएम बनाए जाने के फैसले अनिल विज नाराज चल रहे थे। अनिल विज 12 मार्च को नए सीएम के शपथ समारोह में भी शामिल नहीं हुए थे। लेकिन पूर्व मंत्री नाराजगी से इनकार करते रहे हैं। जब मंत्रिमंडल विस्तार से पहले मंगलवार सुबह चंडीगढ़ पहुंचे अनिल विज ने कहा था कि उन्हें कैबिनेट विस्तार की जानकारी नहीं है। वो विधानसभा की कमेटियों के गठन को लेकर चंडीगढ़ पहुंचे थे और स्पीकर से मुलाकात की थी।

Leave a comment