BWF World Championship: सात्विक-चिराग की जोड़ी ने रचा इतिहास, युगल जोड़ी ने भारत को दिलाया कांस्य पदक

BWF World Championship: सात्विक-चिराग की जोड़ी ने रचा इतिहास, युगल जोड़ी ने भारत को दिलाया कांस्य पदक

नई दिल्लीभारत के सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी को BWFबैडमिंटन चैंपियनशिप 2022 में कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा, जब वे मलेशिया के आरोन चिया और सोह वूई यिक के खिलाफ पुरुष युगल सेमीफाइनल में शनिवार को 22-20, 18-21 और 16-21 से हार गए। सात्विक और चिराग की मलेशियाई जोड़ी के खिलाफ यह दोनों की लगातार छठी हार थी। इससे पहले, वे बर्मिंघम 2022 राष्ट्रमंडल खेलों (CWG) के मिश्रित टीम फाइनल में इसी संयोजन से हार गए थे।  

हालांकि, हार के बावजूद, यह युवा भारतीय जोड़ी द्वारा एक विश्वसनीय प्रदर्शन था।मलेशिया की जोड़ी ने ये मैच काफी संघर्ष के बाद 1 घंटे 17 मिनट में अपने नाम किया। विश्व में सातवें नंबर की जोड़ी सात्विक और चिराग ने कड़ा मुकाबला कर किसी तरह पहला गेम जीता, लेकिन मलेशियाई जोड़ी ने दूसरा गेम जीत मैच को तीसरे गेम में पहुंचा दिया। निर्णायक गेम में भारतीय जोड़ी मलेशियाई जोड़ी से पार नहीं पा पाई और इसी कारण उसे हार का सामना करना पड़ा।

युगल वर्ग में दूसरा पदक

भारत ने 2011 के बाद इस प्रतियोगिता में हमेशा पदक जीता है। यह भारत का विश्व चैंपियनशिप में युगल वर्ग में दूसरा पदक है। इससे पहले ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनप्पा की जोड़ी ने 2011 में महिला युगल में कांस्य पदक जीता था। भारत का यह विश्व चैंपियनशिप में कुल मिलाकर 13वां पदक है। पीवी सिंधु ने 2019 में स्वर्ण पदक सहित इस प्रतियोगिता में कुल पांच पदक जीते हैं जबकि साइना नेहवाल ने एक रजत और एक कांस्य पदक हासिल किया है। इनके अलावा किदांबी श्रीकांत ने रजत, लक्ष्य सेन, बी साई प्रणीत और प्रकाश पादुकोण ने कांस्य पदक जीते हैं।

Leave a comment