Search KhabarFast

Press ESC to close

Gold Silver Price: ट्रंप का एक ऐलान और सोना-चांदी के बाजार में मची हलचल, यहां देखें 22 अप्रैल का ताजा दाम

Gold Silver Price: ट्रंप का एक ऐलान और सोना-चांदी के बाजार में मची हलचल, यहां देखें 22 अप्रैल का ताजा दाम

Gold Silver Price Today: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आधी रात के एक बड़े एलान के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भारी हलचल मच गई है। दरअसल, ट्रंप ने पाकिस्तान के अनुरोध पर ईरान के साथ युद्धविराम बढ़ाने का ऐलान कर दिया है। जिससे भू-राजनीतिक अनिश्चितता बढ़ गई। इसी वजह से मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर बाजार खुलते ही चांदी में जबरदस्त तेजी देखी गई। चांदी के फ्यूचर्स में करीब ₹4,700 प्रति किलोग्राम की उछाल आई, जिससे यह ₹2,60,000 से ₹2,65,000 प्रति किलोग्राम के स्तर के आसपास पहुंच गई। तो वहीं, सोने के दाम भी बढ़े, हालांकि चांदी जितनी तेजी सोने में नहीं दिखी। MCX पर सोने के जून अनुबंध में ₹1,000-2,000 प्रति 10 ग्राम तक की बढ़ोतरी देखी गई। 

सोने-चांदी का ताजा भाव

24 कैरेट सोना (प्रति 10 ग्राम): ₹1,54,000 से ₹1,56,000 के आसपास 

22 कैरेट सोना (प्रति 10 ग्राम): ₹1,41,000 से ₹1,43,500 

चांदी (प्रति किलोग्राम): ₹2,60,000 से ₹2,65,000 

Also read: CRPF Constable Vacancy 2026: 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका, CRPF ने इन पदों के लिए निकाली 9000 भर्ती; तुरंत करें आवेदन

क्यों बढ़े सोने-चांदी के दाम?

बता दें, ट्रंप के बयान से ईरान-अमेरिका तनाव में नई अनिश्चितता पैदा हुई। हालांकि युद्धविराम बढ़ाया गया, लेकिन ब्लॉकेड और आगे की बातचीत को लेकर निवेशकों में डर बना रहा। ऐसे में निवेशक सोने और चांदी की ओर भागे, जो हमेशा अनिश्चितता के समय में सुरक्षित निवेश माने जाते हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी सोना $4,600 प्रति औंस के स्तर के आसपास कारोबार कर रहा था, जबकि चांदी में भी मजबूती दिखी।

प्रमुख शहरों में सोने-चांदी के दाम

दिल्ली: 24K सोना ₹15,500-15,600 प्रति ग्राम, चांदी ₹2,62,000-2,65,000 प्रति किलो 

मुंबई: 24K सोना ₹15,480-15,580 प्रति ग्राम, चांदी ₹2,61,000-2,64,000 प्रति किलो 

चेन्नई: 24K सोना ₹15,550-15,650 प्रति ग्राम, चांदी ₹2,63,000-2,66,000 प्रति किलो 

कोलकाता: 24K सोना ₹15,470-15,570 प्रति ग्राम, चांदी ₹2,60,000-2,64,000 प्रति किलो

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Gold-Silver Price: सोना-चांदी के दाम में बदलाव, देखें आपके शहर में क्या है नया रेट

Gold Silver Price Today: आज देशभर में सोने और चांदी की कीमतों में हल्की गिरावट दर्ज की गई। वैश्विक बाजार में डॉलर की मजबूती और कुछ मुनाफावसूली के चलते कीमती धातुओं पर दबाव बना रहा। भारतीय बाजार में 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम औसतन ₹1,53,000 से ₹1,55,500 के आसपास ट्रेड कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने में भी मामूली नरमी देखने को मिली।

CRPF Constable Vacancy 2026: 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका, CRPF ने इन पदों के लिए निकाली 9000 भर्ती; तुरंत करें आवेदन

CRPF Constable Recruitment 2026: केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी दी है। CRPF ने कांस्टेबल (तकनीकी एवं ट्रेड्समैन) पदों पर कुल 9,195 रिक्तियों की भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती में मुख्य रूप से 10वीं पास उम्मीदवारों को मौका मिलेगा। कुछ ट्रेड्स के लिए ITI प्रमाणपत्र भी जरूरी है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें