Stock Market: शेयर बाजार ने पकड़ी रफ्तार...इन 10 स्टॉक्स में बंपर तेजी, सेंसेक्स 800 अंकों के पार

Stock Market: शेयर बाजार ने पकड़ी रफ्तार...इन 10 स्टॉक्स में बंपर तेजी, सेंसेक्स 800 अंकों के पार

Share Market Opening Bell: पिछले सप्ताह की भारी गिरावट के बाद सोमवार को शेयर बाजार ने शानदार वापसी की। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स (Sensex) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी (Nifty) शुरुआती कारोबार में जोरदार तेजी के साथ खुले। सेंसेक्स ने कुछ ही मिनटों में 800अंकों की छलांग लगाई। निफ्टी भी 246अंकों की तेजी के साथ आगे बढ़ा। इस तेजी में रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक और टाटा स्टील जैसी बड़ी कंपनियों का बड़ा योगदान रहा।

78,700के पार पहुंचा सेंसेक्स

सेंसेक्स ने पिछले बंद स्तर 78,041.59से बढ़त लेते हुए 78,488.64पर शुरुआत की। खबर लिखे जाने तक सेंसेक्स 692अंकों की तेजी के साथ 78,743के स्तर पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी ने भी मजबूती दिखाते हुए 23,587.50के मुकाबले 23,738.20पर शुरुआत की और 23,792.75तक पहुंच गया।

सुबह 11बजे तक सेंसेक्स 810.21अंकों (0.97%) की बढ़त के साथ 78,852.80पर पहुंचा। निफ्टी भी 246अंकों की उछाल के साथ 23,833पर कारोबार कर रहा था।

बड़े शेयरों में जोरदार तेजी

बाजार की तेजी में बड़े शेयरों का अहम योगदान रहा। HDFC Bank के शेयर 1.72%, Reliance Industries 1.60%, ICICI Bank 1.52%, Bharti Airtel 1.20%और Tata Steel 1.02%की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे।

मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों का प्रदर्शन

मिडकैप कंपनियों में JSW Infra के शेयर 2.61%, Paytm के शेयर 2%, और GMR Airport के शेयर 1.92%ऊपर थे। स्मॉलकैप कंपनियों में भी उछाल देखा गया। India Cement के शेयर 8.98%और Star Cement के शेयर 6.54%की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे।

शुक्रवार की गिरावट के बाद बाजार मजबूत

बीते शुक्रवार को शेयर बाजार में बड़ी गिरावट हुई थी। सेंसेक्स 1,200अंकों तक गिरकर 78,041पर बंद हुआ था। निफ्टी भी 364अंकों की गिरावट के साथ 23,587पर बंद हुआ था। हालांकि, सोमवार को बाजार ने गिरावट से उबरते हुए निवेशकों का भरोसा वापस जीता।

इस शानदार तेजी ने बाजार को मजबूती दी है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह रुझान आगे भी जारी रह सकता है।

Leave a comment