1 June से होंगे बड़े बदलाव, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर

1 June से होंगे बड़े बदलाव, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर

New Rule From 1StJuneहर महीने की पहली तारीख को देश में कई बड़े बदलाव होते हैं। अब मई का महीना खत्म होने को है। कुछ ही दिनों में जून का महीना शुरू हो जाएगा। 1 जून से कई बड़े बदलाव होने जा रहे हैं। इन बदलावों का सीधा असर आम आदमी की जेब पर पड़ने वाला है। यहां हम आपको इन सभी बदलावों की जानकारी देने जा रहे हैं, ताकि आपको किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। इन बदलावों में गैस सिलेंडर की कीमतों से लेकर बैंकों से जुड़े नियम आदि सब कुछ शामिल है। इन सभी बदलावों के बारे में आपके लिए जानकारी होना जरूरी है। आइए आपको बताते हैं कि 1 जून से क्या बड़े बदलाव होने जा रहे हैं।

LPG सिलेंडर की कीमत

देश में हर महीने की पहली तारीख को LPGसिलेंडर की कीमतों में बदलाव होता है। LPGसिलेंडर की कीमत तेल विपणन कंपनियां तय करती हैं। कंपनियां 14 किलो के घरेलू और 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर के दाम तय करती हैं। इसके साथ ही सीएनजी और पीएनजी की कीमतें भी तय हो गई हैं। ऐसे में पहली जून को गैस की कीमतों में बदलाव हो सकता है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां 1 जून को गैस सिलेंडर के दाम तय करेंगी।

आधार कार्ड अपडेट

UIDAIने आधार कार्ड को मुफ्त अपडेट करने की तारीख 14 जून तक बढ़ा दी है। आधार धारक आसानी से आधार कार्ड को ऑनलाइन अपडेट कर सकते हैं। हालांकि, ऑफलाइन अपडेट यानी आधार केंद्र पर जाने पर प्रति अपडेट 50 रुपये का चार्ज देना होगा।

लगाया जाएगा भारी जुर्माना

देश में गाड़ी चलाने की उम्र 18 साल है। अगर 18 साल से कम उम्र का कोई नाबालिग गाड़ी चलाता है तो उस पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा। अगर कोई नाबालिग गाड़ी चलाता हुआ पाया गया तो उसे 25,000 रुपये तक का जुर्माना देना होगा। इसके अलावा नाबालिग को 25 साल की उम्र तक लाइसेंस नहीं मिलेगा।

नियमों में बदलाव

1 जून से देश में ट्रैफिक नियमों में भी बदलाव हो रहे हैं। ड्राइविंग लाइसेंस के नए नियम जून में लागू होंगे। अगर कोई भी व्यक्ति इन नियमों का उल्लंघन करता है तो उसे भारी जुर्माना भरना पड़ेगा।

Leave a comment