US-China पीछे, इंडिया आगे! तेजी से बढ़ ही देश की इकोनॉमी, IMF ने कहा- रुकेगा नहीं भारत

US-China पीछे, इंडिया आगे! तेजी से  बढ़ ही देश की इकोनॉमी, IMF ने कहा- रुकेगा नहीं भारत

IMF On Indian Economy: दुनिया की दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाएं—अमेरिका और चीन—इन दिनों टैरिफ टेंशन और ट्रेड वॉर के चलते आमने-सामने हैं। इसका सीधा असर ग्लोबल इकोनॉमी पर पड़ा है, जिसकी रफ्तार लगातार धीमी हो रही है। लेकिन इन तमाम चुनौतियों के बीच भारत की अर्थव्यवस्था तेज़ी से आगे बढ़ती दिख रही है। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने अपनी ताज़ा रिपोर्ट में भारत को दुनिया की सबसे तेज़ी से बढ़ने वाली प्रमुख अर्थव्यवस्था बताया है। IMF ने 2025 के लिए भारत के GDP ग्रोथ अनुमान को बढ़ाकर 6.6% कर दिया है, जो जुलाई में जताए गए अनुमान से 10 बेसिस पॉइंट अधिक है।

अमेरिका-चीन की सुस्ती, भारत की चमक

IMF के अक्टूबर 2025 के वर्ल्ड इकोनॉमिक आउटलुक के अनुसार, जहां एक ओर अमेरिका की ट्रेड पॉलिसीज़ और टैरिफ बैन के चलते वैश्विक उत्पादन घटता जा रहा है, वहीं भारत इन स्थितियों को चुनौती दे रहा है। 2024 में भारत की GDP ग्रोथ 6.4% रही थी, जिसे अब IMF ने अगले साल के लिए और ऊपर कर 6.6% बताया है। वहीं FY26 के लिए यह आंकड़ा 6.2% रहने का अनुमान है। इसके उलट, अमेरिका की विकास दर 2025 में 2.0% और चीन की 4.8% रह जाएगी। 2026 में चीन की ग्रोथ और घटकर 4.2% तक आने की संभावना है।

ग्लोबल इकोनॉमी में गिरावट, भारत बना रोशनी की किरण

दुनियाभर की इकोनॉमी में सुस्ती का दौर जारी है। IMF के मुताबिक, वैश्विक विकास दर 2024 के 3.3% से घटकर 2025 में 3.2% और 2026 में 3.1% रहने की उम्मीद है। उन्नत अर्थव्यवस्थाएं इस दौरान केवल 1.6% की दर से बढ़ेंगी। ऐसे माहौल में भारत एकमात्र बड़ी अर्थव्यवस्था है जो मजबूती से आगे बढ़ रही है और निवेशकों को एक स्थिर और भरोसेमंद बाजार उपलब्ध करा रही है।

IMF ने फिर माना भारत को ग्रोथ इंजन

IMF की प्रमुख क्रिस्टालिना जॉर्जीवा पहले भी भारत की आर्थिक नीतियों की खुलकर तारीफ कर चुकी हैं। उन्होंने कहा था कि भारत ने साहसिक नीतियों के दम पर न केवल वैश्विक अनिश्चितताओं का सामना किया, बल्कि खुद को विश्व के विकास इंजन के रूप में स्थापित किया। उनके अनुसार भारत उन चुनिंदा देशों में है, जिसने वैश्विक मंदी के बीच भी संदेह करने वालों को गलत साबित किया है।

Leave a comment