
Gautam Adani On American Allegations: अमेरिका में हाल ही में लगे आरोपों पर पहली बार गौतम अडानी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। अडानी ग्रुप के चेयरमैन और एशिया के दूसरे सबसे अमीर कारोबारी गौतम अडानी ने कहा कि यह पहली बार नहीं है जब उन्हें इस तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ा है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि हर आरोप और हमला उनके ग्रुप को और अधिक मजबूत बनाता है।
'हमारी ताकत को बढ़ाती हैं हर चुनौती'
गौतम अडानी ने शनिवार को 51वें रत्न और आभूषण पुरस्कार समारोह में अमेरिकी आरोपों पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि अडानी ग्रुप सभी नियमों का पालन करने के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध है और हर हमले से उनका समूह और मजबूत होता है। "अमेरिका से कुछ दिन पहले हमें नियमों के अनुपालन को लेकर आरोपों का सामना करना पड़ा, लेकिन यह कोई नई बात नहीं है," उन्होंने कहा।
'हमारे विकास की कीमत हैं बाधाएं'
कार्यक्रम के दौरान अडानी ने यह भी साफ किया कि अडानी ग्रुप पर कोई साजिश या न्याय में हस्तक्षेप का आरोप नहीं है। उन्होंने कहा, "हम कानूनी प्रक्रिया के तहत इन आरोपों का सामना कर रहे हैं और अपने नियमों के पालन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि करते हैं।" अडानी ने यह भी माना कि उनके सामने आने वाली बाधाएं उनकी सफलता की कीमत हैं, जो उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती हैं।
गौतम अडानी की नेटवर्थ में गिरावट
ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स के अनुसार, गौतम अडानी की नेटवर्थ इस समय 75.5अरब डॉलर है, और वह दुनिया के 20सबसे अमीर व्यक्तियों में शामिल हैं। हालांकि, इस साल उनकी संपत्ति में 8.83अरब डॉलर की गिरावट आई है। जून 2024में उनकी नेटवर्थ 122अरब डॉलर थी, लेकिन उसके बाद से इसमें लगातार कमी आई है।
गौतम अडानी का यह बयान इस बात को साबित करता है कि वह अपने ग्रुप और अपनी प्रतिष्ठा के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं, और उन्होंने इन चुनौतियों को अपनी ताकत बनाने का संदेश दिया है।
Leave a comment