
Rule Change 2025: नया साल अब एक हफ्ते से भी कम समय दूर है, और इसके साथ कई बदलाव होने जा रहे हैं। इन बदलावों का असर आपकी जेब पर पड़ेगा। 1जनवरी 2025से कार की कीमतें, एलपीजी सिलेंडर, पेंशन नियम, अमेज़न प्राइम सदस्यता, फिक्स्ड डिपॉजिट और यूपीआई 123पे के नियमों में बदलाव होंगे। आइए, जानते हैं इन बदलावों के बारे में।
1. कारों की कीमतों में बढ़ोतरी
1जनवरी, 2025से प्रमुख ऑटो कंपनियां जैसे मारुति सुजुकी, हुंडई, महिंद्रा और बीएमडब्ल्यू अपनी गाड़ियों की कीमतों में 3%तक की बढ़ोतरी करेंगी। कंपनियों ने इसे उत्पादन लागत में वृद्धि के कारण बताया है। अगर आप नई कार खरीदने का सोच रहे हैं, तो आपको ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे।
2. एलपीजी सिलेंडर की कीमतें
एलपीजी सिलेंडर की कीमतों की हर महीने समीक्षा की जाती है, लेकिन पिछले कुछ महीनों से घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। फिलहाल दिल्ली में इसका मूल्य 803रुपये है। कमर्शियल सिलेंडरों की कीमतों में बढ़ोतरी देखी गई है। कच्चे तेल की कीमतों में बदलाव के कारण भविष्य में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में बदलाव हो सकता है।
3. पेंशन निकासी के नियम
नया साल पेंशनधारकों के लिए राहत लेकर आ रहा है। 1जनवरी, 2025से कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने पेंशन निकासी के नियमों को सरल बना दिया है। अब पेंशनभोगी किसी भी बैंक से अपनी पेंशन निकाल सकेंगे, और इसके लिए किसी अतिरिक्त सत्यापन की आवश्यकता नहीं होगी।
4. अमेज़न प्राइम मेंबरशिप के नए नियम
अमेज़न प्राइम मेंबरशिप के नियमों में बदलाव होंगे। अब एक प्राइम अकाउंट से केवल दो टीवी पर ही प्राइम वीडियो स्ट्रीम किया जा सकेगा। तीसरे टीवी पर स्ट्रीम करने के लिए अतिरिक्त सब्सक्रिप्शन लेना होगा। पहले पांच डिवाइस पर स्ट्रीमिंग की सुविधा थी।
5. फिक्स्ड डिपॉजिट के नियम
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 1जनवरी, 2025से फिक्स्ड डिपॉजिट से जुड़े नियमों में बदलाव किए हैं। नए नियमों के तहत, जनता से डिपॉजिट लेने और डिपॉजिट का बीमा कराने जैसी व्यवस्थाएं की जाएंगी। इससे डिपॉजिट की सुरक्षा सुनिश्चित हो सकेगी।
6. यूपीआई 123पे की ट्रांजैक्शन लिमिट
अब यूपीआई 123पे सेवा के तहत ट्रांजैक्शन लिमिट बढ़ाकर 10,000रुपये कर दी गई है। पहले यह सीमा 5,000रुपये थी। यह सुविधा 1जनवरी, 2025से लागू होगी।
Leave a comment