Bank Holidays: मार्च में बैंक कर्मचारियों की होगी मौज! इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें RBI की लिस्ट

Bank Holidays: मार्च में बैंक कर्मचारियों की होगी मौज! इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें RBI की लिस्ट

Bank Holidays in March 2024: फरवरी का आखिरी सप्ताह चल रहा है और मार्च शुरू होने वाला है। अगर आपको मार्च में बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है तो आपको अभी से छुट्टियों का कैलेंडर देख लेना चाहिए और प्लान बना लेना चाहिए। अगले महीने यानी मार्च में देशभर में बैंक कम से कम 14 दिन बंद रहेंगे। इस महीने में शिवरात्रि के साथ-साथ होली का त्योहार भी है। राष्ट्रीय और क्षेत्रीय छुट्टियों के अलावा बैंक दूसरे और चौथे शनिवार को भी बंद रहेंगे। बैंकों की छुट्टियां आरबीआई द्वारा जारी की जाती हैं। आइए जानते हैं मार्च महीने की छुट्टियों के बारे में-

मार्च माह की छुट्टियों की सूची

> 1 मार्च: चपचार कुट (मिजोरम)

> 3 मार्च: रविवार के कारण छुट्टी

> 8 मार्च: महाशिवरात्रि (त्रिपुरा, मिजोरम, तमिलनाडु, सिक्किम, असम, मणिपुर, ईटानगर, राजस्थान, नागालैंड, पश्चिम बंगाल, नई दिल्ली, गोवा, बिहार, मेघालय को छोड़कर)

> 9 मार्च: महीने का दूसरा शनिवार

> 10मार्च: रविवार के कारण छुट्टी

> 17मार्च: रविवार के कारण छुट्टी

> 22मार्च: बिहार दिवस (बिहार)

> 23मार्च: महीने का चौथा शनिवार

> 24मार्च: रविवार के कारण छुट्टी

> 25मार्च: होली (कर्नाटक, ओडिशा, तमिलनाडु, मणिपुर, केरल, नागालैंड, बिहार, श्रीनगर को छोड़कर)

> 26मार्च: याओसांग दूसरा दिन/होली (ओडिशा, मणिपुर, बिहार)

> 27मार्च: होली (बिहार)

> 29मार्च: गुड फ्राइडे (त्रिपुरा, असम, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश को छोड़कर)

> 31 मार्च: रविवार के कारण छुट्टी

मार्च में भले ही 14 दिन बैंकों में छुट्टी रहेगी। लेकिन आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। जी हां, आप बैंक की छुट्टियों के दिन भी ऑनलाइन बैंकिंग के जरिए अपना जरूरी काम निपटा सकते हैं। हालाँकि, बैंक बंद होने की तारीखें पहले से जानने से आपको यह फायदा होगा कि आप अपने काम की योजना आसानी से बना पाएंगे। बैंक छुट्टियों की उपरोक्त सूची में आपको सामान्य जानकारी दी गई है। लेकिन कुछ राज्यों में छुट्टी की तारीख में बदलाव हो सकता है। इसलिए, बैंक बंद होने की सटीक जानकारी के लिए अपने बैंक की वेबसाइट या शाखा से संपर्क करना भी महत्वपूर्ण है।

Leave a comment