
देश भर में आज भाई-दूज का त्योहार मनाया जा रहा है। अलग-अलग शहरो में भाई-दूज के त्यौहार की धूम देखने को मिली।
जहां बहनों ने अपने भाई की कलाई पर धागा बांधकर तिलक लगाया और लंबी आयु की कामना की वहीं भाई ने भी बहन की रक्षा के लिए हर समय तत्पर रहने का वादा किया। बात करें मथुरा की तो वहां भाई दूज का पर्व बड़े ही अनोखे अंदाज में मनाया जाता है। इस दिन बड़ी संख्या में भाई-बहन एक दूसरे का हाथ पकड़ कर यमुना स्नान करते हैं और एक दूसरे की लंबी उम्र की कामना करते हैं। वहीं सिरसा में भी बहनों ने अपने भाई के माथे पर तिलक लगाकर उनकी लंबी आयु की कामना की तो वहीं भाइयों ने भी अपनी बहन की रक्षा करने का वचन दिया।

Leave a comment