Pakistan-Afghanistan Tension: महंगाई ने की पाकिस्तान की हालत खराब, टमाटर हुआ 600 रुपये किलो, जानें वजह

Pakistan-Afghanistan Tension: महंगाई ने की पाकिस्तान की हालत खराब, टमाटर हुआ 600 रुपये किलो, जानें वजह

Pakistan-Afghanistan Tension: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच सीमा विवाद जारी है, जिसकी वजह से पाकिस्तान की जनता को महंगाई की मार झेलनी पड़ रही है। 11 अक्टूबर से सीमा बंद होने के बाद से न केवल व्यापार पूरी तरह ठप पड़ा है, बल्कि रोजमर्रा की चीजों के दाम भी बढ़ गए हैं। काबुल में पाक-अफगान चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रमुख खान जान अलोकोजाय ने बताया कि संघर्ष शुरू होने के बाद दोनों देशों को हर रोज लगभग 10 लाख डॉलर का नुकसान का सामना करना पड़ रहा है।

क्यों बढ़ी महंगाई?

पाकिस्तान में खाने-पीने की चीजों पर सबसे ज्यादा असर पड़ा है। यहां पर टमाटर और सेब की कीमत आसमान छू रही है। टमाटर पहले 120 रुपये किलो मिलते थे, अब 600 रुपये प्रति किलो मिल रहा है। सेब और अंगूर की कीमतों में भी भारी उछाल देखा जा रहा है, क्योंकि इनका बड़ा हिस्सा अफगानिस्तान से आयात होता है। इस महंगाई को लेकर खान जान अलोकोजाय ने बताया कि हमारे पास हर रोज निर्यात के लिए लगभग 500 कंटेनर सब्जियां आती थीं, जो अब सीमा बंद होने के कारण रुक गई है।

सीमा पर फंसे कई कंटेनर

पाकिस्तान के तोरखम बॉर्डर पर दोनों ओर लगभग 5,000 कंटेनर फसे हुए हैं। इनमें फल, सब्जियां, खनिज, दवाइयां, गेहूं, चावल, चीनी, मांस और डेयरी उत्पाद जैसी चीजें शामिल हैं। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि बाजार में अब टमाटर, सेब और अंगूर जैसी चीजों का मिलना काफी मुश्किल हो चुका है।

क्यों चल रहा सीमा विवाद?

बॉर्डर पर सीमा विवाद तब शुरू हुआ जब पाकिस्तान ने अफगानिस्तान से सीमा पार हमले करने वाले आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पाकिस्तान का दावा है कि ये आतंकवादी अफगान धरती से काम कर रहे हैं। वहीं, काबुल ने इस आरोप का खंडन किया। ये संघर्ष 2021 में तालिबान के काबुल कब्जे के बाद से सबसे बड़ा सीमा संघर्ष माना जा रहा है। 

Leave a comment