पाकिस्तान के क्वेटा रेलवे स्टेशन पर हुआ बम धमाका, 20 लोगों की मौत, 30 घायल

पाकिस्तान के क्वेटा रेलवे स्टेशन पर हुआ बम धमाका, 20 लोगों की मौत, 30 घायल

Quetta Railway Station Bomb Blast: पाकिस्तान के क्वेटा रेलवे स्टेशन पर भीषण बम धमाका हुआ है। इस धमाके में अबतक 20 लोगों की मरने की पुष्टि हुई है। वहीं, करीब 30 लोग से अधिक घायल बताए जा रहे हैं। बम धमाके के तुरंत बाद राहत बचाव कार्य शुरु हो गया है। मौके पर भारी मात्रा में सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है। मृतकों की संख्या अभी और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। बता दें, यह घटना बालूचिस्तान के क्षेत्र में हुई है। इसलिए माना जा रहा है कि इसमें बालूचिस्तान लिबरेशन आर्मी का हाथ हो सकता है। इससे पहले भी BLA ने कई आत्मघाती हमलों को अंजाम दिया है। BLA लगातार खासकर चीनी अधिकारियों को निशाना बना रही है।

दो बम फटे

जानकारी के अनुसार, क्वेटा में दो जगहों पर बम धमाके हुए हैं। एक जगह जहां 20 लोगों की मौत हो गई है तो वहीं, दूसरे जगह पर करीब 15 लोग घायल हो गए हैं। बम धमाके की जांच स्थानीय पुलिस के द्वारा शुरु कर दिया गया है। हालांकि, अभी तक ना ही किसी ने इस धमाके की जिम्मेदारी ली है। औऱ ना ही ये पता चल पाया है कि आखिर धमाका क्यों और किसने किया है?

रेलवे स्टेशन पर बम धमाको के बाद लोगों में अफरातफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह धमाका हेवी था। यह धमाका तब हुआ, जब जाफर एक्सप्रेस भिंडी की ओर जा रही थी।

पहले भी हो चुके हैं धमाके

पाकिस्तान में बम धमाके आम हो गया है। कुछ दिनों पहले ही चीनी अधिकारियों के काफिले को आत्मघाती हमलावरों ने उड़ा दिया था। जिसमें कई लोगों की जान चली गई थी। इस हमले की जिम्मेदारी BLA ने ली थी। BLA और तालीबान पिछले लंबे समय से पाकिस्तान में हमले कर रहा है। BLA स्वतंत्र देश की मांग कर रहा है। साथ ही बालूचिस्तान में चल रहे तमाम चीनी निर्माणों पर हमले कर रहा है। उसके द्वारा बीते दिनों चीनी अधिकारियों को बालूचिस्तान क्षेत्र से निकल जाने को कहा था।

Leave a comment