बुरे फंसे बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम, दर्ज हुई FIR, पहलगाम हमले को लेकर दिया था बयान

बुरे फंसे बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम, दर्ज हुई FIR, पहलगाम हमले को लेकर दिया था बयान

Sonu Nigam FIR: मशूहर सिंगर सोनू निगम एक बार फिर सुर्खियों में बन गए हैं, हालांकि इस बार वह अपने गाने के लेकर नहीं अपने बयान को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। मामला इतना बढ़ गया कि उनके खिलाफ FIR तक दर्ज हो चुकी  है। बेंगलुरु के अवलाहल्ली पुलिस स्टेशन में सोनू निगम के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 352(1), 352(2) और 353 के तहत शिकायत दर्ज की गई है।
 
क्या है मामला?
 
बेंगलुरु में एक लाइव कॉन्सर्ट के दौरान सोनू निगम ने एक फैन की मांग को पहलगाम आतंकी हमले से जोड़ दिया। फैन द्वारा बार-बार कन्नड़ गाना गाने की मांग करने पर सोनू निगम ने तीखी प्रतिक्रिया दी और कहा, "यही कारण है कि पहलगाम हमला हुआ, इस तरह के रवैये की वजह से। सोनू निगम के इस बयान को असंवेदनशील करार देते हुए कन्नड़ समर्थक संगठन ने उनके खिलाफ पुलिस में FIR दर्ज करा दी है। संगठन का आरोप है कि सिंगर के शब्दों ने कन्नड़ समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाई और नफरत को बढ़ावा दिया।
 
सोनू निगम की सफाई
 
विवाद बढ़ने के बाद सोनू निगम ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए सफाई दी है। उन्होंने कहा कि उनका किसी भाषा, संस्कृति या समुदाय को ठेस पहुंचाने का इरादा नहीं था। सोनू निगम ने कहा, "हर बार जब मैं कर्नाटक आता हूं, तो मुझे अपने घर जैसा महसूस होता है।" उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि विदेशों में भी वे कम से कम एक कन्नड़ गीत जरूर गाते हैं।

Leave a comment