
नई दिल्ली: बॉलीवुड जगत से एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। बता दें कि बॉलीवुड एक्टर शक्ति कपूर का बेटा सिद्धांत कपूर बेंगलुरू पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। सिद्धांत कपूर की मेडिकल जांच में ड्रग लेने की पुष्टि हुई है। जिसके बाद सिद्धांत कपूर को बेंगलुरु के उलसुरु थाने में लाया गया है।
आपको बता दें कि एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर के भाई को बेंगलुरु पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया है। बेंगलुरू पुलिस द्वारा सिद्धांत कपूर पर ड्रग्स लेने का आरोप लगा है। वहीं बेंगलुरू पुलिस के छापे के बाद इन्हें हिरासत में लिया गया है। जानकारी के मुताबिक, श्रद्धा कपूर के भाई समेत कुल छह लोग ड्रग्स टेस्ट में पॉजेटिव पाये गए हैं। ये लोग बेंगलुरु के एमजी रोड स्थित होटल में पार्टी कर रहे थे। जहां पुलिस की छापेमारी की गई जिसके बाद ये कार्रवाई की गई है।
कौन है सिद्धांत कपूर
सिद्धांत कपूर एक भारतीय फिल्म अभिनेता हैं जो बॉलीवुड फिल्मों में काम करते हैं। ये अभिनेता शक्ति कपूर के बेटे और अभिनेत्री श्रद्धा कपूर के भाई है। इन्होंने 2007 की भूल भुलैया, 2006 की भागम भाग, 2006 की चुप चुप के और कई फिल्मों में सहायक निर्देशक के रूप में काम करके अपने करियर की शुरुआत की है। इसके बाद उन्होंने संजय गुप्ता की क्राइम फिल्म शूटआऊट ऍट वडाला (2013) से अभिनय शुरू किया और बाद में अनुराग कश्यप की मनोवैज्ञानिक थ्रिलर फिल्म अग्ली (2014) में अभिनय किया।
Leave a comment