
नई दिल्ली:टीवी सीरियल से लेकर बॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाने वाले अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आज दूसरी पुण्यतिथि है। बता दें कि 14 जून 2020 में मुंबई स्थित अपने आवास में एक्टर मृत पाए गए थे। वहीं आज सुशांत सिंह राजपूत की दूसरी पुण्यतिथि पर उनकी कथित गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती ने अपने सुशांत को याद किया है।
आपको बता दें कि रिया चक्रवर्ती एक भारतीय फिल्म अभिनेत्री है। उन्होंने एमटीवी इंडिया पर वीजे के रूप में शुरू किया था। इसके अलावा वह सुशांत की गर्लफ्रेंड थी। लेकिन सुशांत की मौत के बाद रिया पर उनकी हत्या का शक गया था। जिसमें उनसे पूछताछ भी की गई थी। हालांकि दूसरी पुण्यतिथि पर रिया को सुशांत को याद किया है।
दरअसल रिया ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं। जिसमें अपनी और सुशांत सिंह राजपूत की अनदेखी रोमांटिक तस्वीरें साझा की है वहीं एक्ट्रेस ने एक इमोशनल नोट भी लिखा है।रिया चक्रवर्ती ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर जो तस्वीरें साझा की हैं उनमें लिखा गया है कि मुझे हर दिन याद आती है। रिया ने 3 से 4 फोटो अपनी सुशांत के साथ शेयर की है।
इन फोटोज को देखकर फैंस भी रिएक्ट कर रहे है। एक फैन ने लिखा 'हम सब भाई को याद कर रहे हैं' तो दूसरे सोशल मीडिया यूजर ने लिखा 'उनकी आत्मा के लिए शांति और प्रार्थना, स्टे स्ट्रांग रिया।'
Leave a comment