BOLLYWOOD: फोटोशूट करना रणवीर सिंह को पड़ा महंगा, मुंबई में दर्ज हुई FIR

BOLLYWOOD: फोटोशूट करना रणवीर सिंह को पड़ा महंगा, मुंबई में दर्ज हुई FIR

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह अपनी एक्टिंग और ड्रसिंग सेंस को लिए अक्सर सुर्खियों में बने रहेते है इस दिनों भी अपनी न्यूड फोटोशूट को लेकर ट्रोल हो रहा है इतना ही नहीं रणवीर की न्यूड फोटो से लोग इतने भड़क उठे है कि उनपर एफआईआर तक करवा दी गई है। बता दें कि न्यूड फोटोशूट कराने पर एक्टर के खिलाफ मुंबई के चैंबूर पुलिस थाने FIR दर्ज की गई है।रणवीर की गिरफ्तारी की भी मांग की जा रही है. रणवीर पर 'महिलाओं की भावनाएं आहत' करने का आरोप है।

आपको बता दें कि रणवीर के खिलाफ मुंबई में IPC की धारा 509, 292, 294, आईटी एक्ट के सेक्शन 67A के तहत केस दर्ज हुआ है। NGO चलाने वाले ललित श्याम ने रणवीर सिंह के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। उनका आरोप है रणवीर सिंह की न्यूड तस्वीरें देखने के बाद महिलाओं के मन में लज्जा पैदा होगी। उनकी मांग है कि ट्विटर और इंस्टाग्राम से रणवीर की न्यूड तस्वीरें हटाई जाएं। वहीं मुंबई पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई थी। जिसके बाद मंगलवार को इस मामले में FIR दर्ज हुई है। दर्ज धारा को लेकर वकील ने बताया कि IPC की धारा 292 के तहत 5 साल और धारा 293 के तहत 3 साल की सजा का प्रावधान है। वहीं आईटी एक्ट 67 A के तहत 5 साल की सजा हो सकती है।

दरअसल रणवीर सिंह ने एक मैग्जीन के लिए न्यूड फोटोशूट करवा कर सबको चौंका दिया। जिसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। वैसे तो ऐसा पहली बार नहीं है जब किसी बॉलीवुड स्टार ने न्यूड फोटोशूट करवाया हो। जिसके बाद वह सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा ट्रोल हो रहे है। इस फोटोशूट पर लोग उन्हें छिपकली कह रहे है। साथ ही कुछ ने उन्हें पीनट बटर तक कह दिया।  रणवीर के वर्क की बात करें, तो वो हाल ही में नेटफ्लिक्स के इंटरेक्टिव स्पेशल में बेयर ग्रिल्स के साथ नजर आए थे। अब आलिया भट्ट, धर्मेंद्र, शबाना आजमी और जया बच्चन के साथ फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में नजर आएंगे।

Leave a comment