BOLLYWOOD: बॉलीवुड का प्रेमी जोड़ा पहुंचा पेरिस, सोशल मीडिया पर शेयर की फोटोज

BOLLYWOOD: बॉलीवुड का प्रेमी जोड़ा पहुंचा पेरिस, सोशल मीडिया पर शेयर की फोटोज

नई दिल्ली: बॉलीवुड का फेमस जोड़ी मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की लव स्टोरी हर जगह छाई हुई है। वहीं इन दिनों  मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर पेरिस में वेकेशन मना रहे है। बता दें कि 26 जून को अर्जुन कपूर अपना 37वां जन्मदिन पेरिस में सेलिब्रेट करेंगे।

आपको बता दें कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर अक्सर अपने रिश्ते को लेकर विवादों में घिरे रहते है। हालांकि दोनों ने शादी को लेकर एक बात कहीं थी। जिसमें कहा गया था कि हम अपने प्यार के रिश्ते को शादी का नाम देने की जल्दबाजी नहीं करेंगे। ऐसे में हाल ही में सोशल मीडिया पर दोनों का रोमांस वायरल हो रहा है। इंस्टाग्राम पर अर्जुन कपूर ने पहले तो मलाइका अरोड़ा की वो फोटो शेयर की, जिसमें वो प्लेन में खड़ी दिखाई दे रही हैं। इस फोटो कैप्शन में अर्जुन ने लिखा है कि मलाइका की एक्साइटमेंट पर उन्हें प्यार आ रहा है।

इसके बाद अर्जुन ने मलाइका की एक और ब्लैक एंड व्हाइट फोटो शेयर की है, जिसमें वो टेबल पर बैठी नजर आ रही हैं। अर्जुन ने ये फोटो चुपके से ली है। अर्जुन ने अपनी भी एक सेल्फी इंस्टाग्राम पर शेयर की है। उनका बियर्ड लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है। उन्होंने फोटो कैप्शन में लिखा है, ‘अब आगे देख रहे हैं।’

आपको बता दें कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा लंबे वक्त से डेटिंग कर रहे हैं। दोनों ने साल 2018 में अपने रिलेशनशिप को सोशल मीडिया पोस्ट के ज़रिये ऑफिशियल किया था। तलाकशुदा मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर से 12 साल बड़ी हैं। हांलाकि उम्र का ये फासला दोनों के रिश्ते के आड़े नहीं आता है।हालांकि खुद मलाइका- अर्जुन को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता।

Leave a comment