
Kajol Crytic Post: बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री काजोल अक्सर ही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में अभिनेत्री का सोशल मीडिया पर गुस्सा देखने को मिला। दरअसल ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया है। इसमें उन्होंने बिना किसी का नाम लिये डरपोक और नाकारा जैसे शब्दों का उपयोग किया है। इसके बाद उन्होंने एक और पोस्ट किया है। इसमें वह 'गुड बाय' के बारे में बात कर रही हैं।
उन्होंने लिखा है, 'आज का सच। दोनों ही जेंडर्स में डरपोक और कायर लोगों की भरमार है। ट्रिक यह है कि हमें उनके जेंडर को देखकर आंख बंद नहीं करना चाहिए और यह तय नहीं करना चाहिए कि कौन अच्छा है या कौन बड़ा है। उन्होंने दिस हिट होम का हैश टैग भी लगाया है। एक अन्य पोस्ट में उन्होंने गुडबाय पर बात की है। उन्होंने लिखा है, गुड बाय उनके लिए होता हैं जो अपनी आंखों से प्यार करते हैं जो लोग दिल और आत्मा से प्यार करते हैं। ऐसे लोगों के लिए सेपरेशन कुछ नहीं होता।'
बतातें चलें, काजोल जल्द वेब सीरीज द गुड वाइफ में नजर आएंगी। यह इसी नाम से बने अमेरिकन कोर्ट रूम ड्रामा पर आधारित है। काजोल शो में एक वकील की भूमिका निभा रही हैं, साथ ही वह एक हाउसवाइफ भी बनी है। इसका निर्देशन सुपन वर्मा ने किया है। ये वेव सीरीज ओटीटी प्लेटफार्म डिजनी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी।
Leave a comment