
नई दील्ली: एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर बॉलीवुड के सबसे चर्चित लव बर्ड्स हैं। अपने रिश्ते को इंस्टा ऑफिशियल बनाने के बाद से दोनों अक्सर साथ में डिनर डेट और एयरपोर्ट पर स्पॉट किए जाते हैं। दोनों एक-दूसरे को लंबे वक्त से डेट भी कर रहे हैं। अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के फैंस उनकी शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ शादी करने को लेकर बड़ा बयान दिया है।
मलाइका ने कहा है कि वह दोनों अपने रिश्तो को भविष्य के तौर पर देखते हैं। मलाइका अरोड़ा अपने लिए अर्जुन कपूर को सबसे परफेक्ट इंसान माना हैं और वह दोनों अक्सर अपने रिश्ते को आगे के मुकाम पर पहुंचाने के बारे में चर्चा करते रहते हैं। आपको बता दे कि, अर्जुन कपूर उम्र में उनसे काफी छोटे हैं। मलाइका 1बच्चे की मां भी है। अब 'गुंडे' अभिनेता ने मलाइका के साथ अपने रिश्ते को आधिकारिक बनाने खुलासा किया है।
सोशल मीडिया स्टार शो पर होस्ट जेनिस सिक्वेरिया के साथ बातचीत में अर्जुन कपूर ने दुनिया के सामने मलाइका अरोड़ा के साथ अपने रोमांटिक रिश्ते को अपनाने के पीछे की असली वजह का खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि, किसी भी रिश्ते को छुपाने की बजाय हमेशा इसे खुलकर स्वीकार करना चाहिए और अपने साथी का सम्मान करना चाहिए। वरना आपको लेकर अटकलें ज्यादा लगाई जाती हैं।
इंटरव्यू में आगे, अर्जुन कपूर ने उन लोगों के बारे में बात की, जिन्होंने हमेशा उनके और मलाइका के रिश्ते की आलोचना की है। अर्जुन ने कहा कि, जीवन में विभिन्न चीजों के प्रति लोगों की धारणा को बदलने के लिए केवल एक सुपरहिट फिल्म की जरूरत है। बकौल अर्जुन, लोगों की राय है, क्योंकि वो राय रखना पसंद करते हैं। भारत में हम गपशप करना पसंद करते हैं, हम सब जननी बन गए हैं। हम सभी चर्चा करना चाहते हैं कि, उनकी शादी कब होगी या वो एक साथ अच्छे नहीं लगते हैं। बस एक शुक्रवार या हिट फिल्म है, जहां लोगों की धारणा आपके बारे में बदलती रहती है।
Leave a comment