
नई दिल्ली: बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस आलिया भट्ट अक्सर सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरती रहती है। हाल ही में आलिया अपनी शादी को लेकर काफी चर्चा में थी। वहीं अब शादी के 3 महीने बाद उन्होंने खुशखबरी सुना दी है। बता दें कि आलिया ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने मां बनने की खुशी को साझा किया है।
दरअसल आलिया ने अपने इंस्टाग्राम पर दो पोस्ट डाली है। पहली पोस्ट अस्पताल की तो दूसरी में शेर की परिवार की पोस्ट डाली है। जिसमें एक शेर दूसरी शेरनी तो तीसरा उनका बच्चा देखिई दे रहा है और साथ ही पोस्ट के नीचे लिखा है कि हमारा बच्चा जल्द दुनिया में आने वाला है। आलिया की शेयर कि हुए तस्वीर में साफ देखा जा सकता हैं कि वो कितनी खुश नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में आलिया बेड पर लेटी हुई हैं और पास में रणबीर कपूर बैठे हुए हैं। दोनों बेहद गौर से अपने अंश को स्क्रीन पर देख रहे हैं।
हालांकि इस पोस्ट को देखकर साफ पता चल रहा है कि दोनों को अपने बच्चे की दुनिया में आने की कितनी खुश हैं। आलिया के इस पोस्ट पर परिवार से लेकर फैंस हर कोई उन्हें बधाई दे रहे है। इसके अलावा उनकी नन्द और उनकी मां सोनी राजदान दोनों ने ही मां बनने पर बधाई दी हैं। इतना ही नहीं बॉलीवुड के कई जाने –माने अभिनेता और अभिनेत्रियोंने भी उनको बधाई दी हैं।
आलिया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। वह अक्सर अपनी और अपने पति के साथ फोटोज वीडियो शेयर करती रहती है। आलिया के फैंस की बात करें तो मिलिनियस में उनके फैंस है। वहीं आलिया की नई फिल्म ब्रह्मास्त्रजल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। जिसमें वह अपने पति रणवीर के साथ नजर आएंगी।
Leave a comment